Mizoram Exit Polls 2023: मिजोरम में MNF की बनती दिख रही सरकार
Mizoram Assembly Elections Exit Polls 2023: Times Now ETG का एग्जिट पोल कहता है कि यहां MNF को 4 से 18 सीट मिल सकती हैं।
Edited By Amit Kasana

Mizoram Assembly Elections Exit Polls 2023
Edited By Amit Kasana

Mizoram Assembly Elections Exit Polls 2023
Mizoram Assembly Elections Exit Polls 2023: तेलंगाना में विधानसभा के अंतिम चरण के मतदान के बाद पांच राज्यों के एग्जिट पोल आ गए हैं। एग्जिट पोल Mizo National Front को बढ़त देते हुए दिख रहे हैं। ABP Cvoter के एग्जिट पोल के अनुसार यहां MNF को 15 से 21 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, ZPM यहां 12 से 18 सीट मिल सकती हैं। इसके अलावा अन्य को 0 से 10 सीटें मिलेंगी।
मिजोरम विधानसभा चुनाव पर Times Now ETG का एग्जिट पोल कहता है कि यहां MNF को 4 से 18 सीट मिल सकती हैं। वहीं, ZPM को 10 से 14 सीट मिलेंगी। उधर अन्य पार्टियों को 9 से 15 सीटें मिलेंगी। एग्जिट पोल के अनुसार MNF को कुल 32 फीसदी, ZPM को 29 फीसदी और कांग्रेस को कुल 25 फीसदी वोट पड़े हैं। इसके अलावा अन्य पार्टियों को 14 फीसदी वोट पड़े हैं। मिजोरम में कुल 40 विधानसभा सीटें हैं। यहां Mizo National Front (MNF) मुख्यमंत्री ज़ोरामथंगा की अगुवाई में चुनाव लड़ रही है। यहां MNF को मुख्य चुनौती Zoram Peoples Movement (ZPM) पार्टी से है।
न्यूज 24 पर पढ़ेंदेश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: