हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

खाते हैं इंसान का मीट, पैरामिलिट्री फोर्स की तरह करते हैं काम, नोएडा के ड्रग्स रैकेट से जुड़ा ये Mexican गिरोह इन वजहों से है बदनाम

Cartel De Jalisco Nueva Generacion (CJNG) मैक्सिन ड्रग्स तस्कर गिरोह है। जो अपनी बेरहमी के लिए जाना जाता है। यह गिरोह मैक्सिको में पैरामिलिट्री फोर्स की तरह काम करता है।

विज्ञापन
प्रतिकात्मक फोटो, क्रेडिट गूगल

NCB busts secret meth lab in Noida: ग्रेटर नोएडा के कासना में जिस ड्रग्स फैक्ट्री का नाम Mexican गिरोह से जुड़ रहा है वह गिरोह अपने देश में टॉप पांच गैंग में आता है। अपने खूंखार वारदातों के लिए बदनाम इस गैंग के कुख्यात बदमाश अपनी क्रूरता के लिए जाने जाते हैं।

दरअसल, एनसीबी ने मंगलवार को कासना में एक फैक्ट्री की आड़ में ड्रग्स बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड किया है। फैक्ट्री से 95 किलोग्राम मेथामफेटामाइन समेत ड्रग्स बनाने का अन्य कैमिकल बरामद हुआ है।

ये भी पढ़ें: क्या अब तस्वीरों में ही दिखेंगे पेंगुइन? इस वजह से बढ़ रही समस्या

विज्ञापन

मैक्सिकन नागरिक की तलाश, जिसका CJNG से है संबंध

इस मामले में पुलिस ने तिहाड़ जेल के एक वॉर्डन, मुंबई के एक केमिस्ट, पश्चिमी दिल्ली के एक कारोबारी समेत चार लोगों को पकड़ा है। फिलहाल पुलिस एक मैक्सिकन नागरिक की तलाश कर रही है, जो दिल्ली में रहता है और ड्रग्स बनने के बाद उसे टेस्ट कर उसकी क्वालिटी बताता था। बताया जा रहा है कि इस मैक्सिकन नागरिक का Mexican drug cartel, Cartel De Jalisco Nueva Generacion (CJNG) से संबंध है।

क्या है CJNG?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Cartel De Jalisco Nueva Generacion (CJNG) मैक्सिन ड्रग्स तस्कर गिरोह है। जो अपनी बेरहमी के लिए जाना जाता है। यह गिरोह मैक्सिको में पैरामिलिट्री फोर्स की तरह काम करता है। किसी सेना की तरह हथियारों और गाड़ियों का प्रयोग करता है। इतना ही नहीं ये नए सदस्यों की भर्ती के लिए ‘टेरर स्कूल’ चलाता है। बताया जा रहा है कि इन स्कूलों के फ्रिज में ये अपने दुश्मन गैंग के सदस्यों की हत्या कर उनकी लाशें रखता है और अपने नए सदस्यों को नरभक्षी बनाने के लिए उन्हें इंसानों का मीट खिलाता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: नईम कासिम कौन? 26 किताबें लिख चुका, टैक्सी ड्राइवर का बेटा कैसे बना हिजबुल्लाह चीफ?

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola