Meta Apology PM Modi Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक से हटाए जाने के विवाद में टेक कंपनी मेटा (Meta) ने भारत सरकार और संसदीय समिति के कड़े रुख के बाद माफी मांग ली है. बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की अध्यक्षता वाली संचार और सूचना प्रौद्योगिकी की संसदीय समिति ने घटना पर कड़ा रुख अपनाया था. समिति ने मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग को 3 दिन के भीतर बिना शर्त लिखित माफी मांगने का अल्टीमेटम दिया था.
---विज्ञापन---
चीफ ग्लोबल अफेयर्स ऑफिसर जोएल काप्लान का बयान जारी
संसदीय समिति की इस सख्त चेतावनी के बाद मेटा के चीफ ग्लोबल अफेयर्स ऑफिसर जोएल काप्लान ने बयान जारी कर इस पूरे मामले पर कंपनी की ओर से खेद व्यक्त किया है. जोएल काप्लान ने कहा, "मैंने पीएम मोदी की पोस्ट पर लगाई गई पाबंदी और इस गलती के लिए मेटा की ओर से केंद्रीय मंत्री से औपचारिक माफी मांगी है."
---विज्ञापन---
यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब पीएम मोदी द्वारा साझा किया गया एक वीडियो फेसबुक पर करीब 5 से 6 घंटे के लिए ब्लॉक हो गया था. हालांकि कंपनी ने इसे एक तकनीकी खराबी करार दिया है, लेकिन संसदीय समिति और आईटी मंत्रालय ने इस पर गंभीर चिंता जताते हुए जवाबदेही तय करने के सख्त निर्देश दिए थे.
---विज्ञापन---
खबर अपडेट की जा रही है.
---विज्ञापन---