Mumbai Port पहुंचा Merchant Ship MV Chem Pluto, दो दिन पहले अरब सागर में ड्रोन हमले का हुआ था शिकार

मर्चेंट शिप MV Chem Pluto कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार को मुंबई पोर्ट पहुंचा। जहाज पर दो दिन पहले Arabian Sea में ड्रोन से हमला किया गया था।

merchant ship mc chem pluto

Arabian Sea में ड्रोन हमले का शिकार हुआ जहाज मुंबई बंदरगाह पहुंचा

Drone attack on Merchant Ship: भारतीय समुद्र तट से 400 किमी दूर ड्रोन हमले का शिकार हुआ मर्चेंट शिप MV Chem Pluto आज तटरक्षक जहाज विक्रम की कड़ी सुरक्षा में मुंबई बंदरगाह पहुंचा। यहां नौसेना की टीम ने जहाज का बारीकी से निरीक्षण किया।

विज्ञापन

जहाज पर सवार थे 20 भारतीय

विज्ञापन

जहाज पर अरब सागर में दो दिन पहले ड्रोन से हमला किया गया था। इस जहाज पर चालक दल के 21 सदस्य सवार थे, जिसमें 20 भारतीय और एक वियतनामी शामिल हैं। फिलहाल, भारतीय तटरक्षक बल ने क्षेत्र से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा के लिए क्षेत्र में अपनी गश्त बढ़ा दी है।

नौसेना के अधिकारियों ने बताया कि जिस जगह पर हमला हुआ और जो मलबा जहाज पर पाया गया, उससे यह संकेत मिलता है कि किसी ड्रोन से हमला किया गया है। हमें अधिक जानकारी के लिए फोरेंसिंक और टेक्निकल एऩालिसिस की जरूरत होगी। कई तस्वीरों में ड्रोन से हुए हमले में क्षतिग्रस्त जहाज को हुए नुकसान को दिखाया गया है।

विज्ञापन

19 दिसंबर को संयुक्त अरब अमीरात से रवाना हुआ था जहाज

विज्ञापन

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, हमले का शिकार हुआ जहाज 19 दिसंबर को संयुक्त अरब अमीरात से रवाना हुआ था। उसे 25 दिसंबर को न्यू मंगलौर बंदरगाह पहुंच गया था।

नौसेना अधिकारियों के मुताबिक, अरब सागर में वाणिज्यिक जहाजों  की सुरक्षा के लिए युद्धपोत आईएनएस मोर्मुगाओ, आईएनएस कोच्चि और आईएनएस कोलकाता को तैनात किया गया है। इसके अलावा, लंबी दूरी के समुद्री टोही विमान P8I को भी तैनात किया गया है।

विज्ञापन

पेंटागन ने ईरान पर लगाया आरोप

पेंटागन का दावा है कि जहाज को ईरान से दागे गए ड्रोन द्वारा निशाना बनाया गया था। तेहरान द्वारा समर्थित हमास पर इजराइल के युद्ध की शुरुआत के बाद यह पहली बार था, जब पेंटागन ने खुले तौर पर ईरान पर जहाजों पर हमला करने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ