---विज्ञापन---

देश angle-right

Indian Navy का एक और ‘हथियार’, समुद्री रण में उतर दुश्मनों को थर्राने को तैयार, जानें INS इंफाल की खूबियां

Indian Navy INS Imphal Features: एक और महाकाय वॉरशिप भारतीय नौसेना का हिस्सा बनने जा रहा है, जिससे समुद्री रण में भारतीय नौसेना की ताकत और ज्यादा बढ़ जाएगी। जानिए इस वॉरशिप की खासियतें...

---खबर नीचे जारी है---

Indian Navy INS Imphal Features: हिन्द महासागर में चीन, लाल सागर में हूती विद्रोहियों की घुसपैठ बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए भारतीय नौसेना भी अपनी ताकत बढ़ाने की तैयारी में जुट गई है। इस दिशा में पहला कदम उठाते हुए भारतीय नौसेना ब्रह्मोस और आधुनिक हथियारों से लैस INS इंफाल को कमीशन करने जा रही है। INS इंफाल भारतीय नौसेना का पहला वॉरशिप है, जिसका नाम नॉर्थ-ईस्ट से जुड़ा है और इस नाम के लिए राष्ट्रपति ने 16 अप्रैल 2019 को मंजूरी दी थी। INS इंफाल को कल 26 दिसंबर को मुंबई स्थित शिपयार्ड मझगांव डॉकशिप बिल्डर्स लिमिटेड (MDL) से इंडियन नेवी में कमीशन किया जाएगा। इस दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहेंगे। वॉरशिप को सभी तरह के टेस्ट करने के बाद गत 20 अक्टूबर 2023 को भारतीय नौसेना के हवाले कर दिया गया था।

 

---खबर नीचे जारी है---

6 महीने की टेस्टिंग के बाद भारतीय नौसेना को सौंपा

INS इंफाल को भारतीय नौसेना की इन-हाउस ऑर्गेनाइजेशन वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो ने डिजाइन किया है। वॉरशिप को बनाने का काम 19 मई 2017 को शुरू हो गया था। इसे 20 अप्रैल 2019 को पानी में उतार दिया गया था। ऐसे में इस वॉरशिप को बनाने और इसकी टेस्टिंग करने में किसी भी समुद्री जहाज को बनाने में लगने वाला सबसे कम समय है। इसे 28 अप्रैल 2023 को समुद्र में टेस्टिंग के लिए उतारा गया था। 6 महीने की टेस्टिंग के बाद 20 अक्टूबर को इसे भारतीय नौसेना को दे दिया गया। इससे पहले प्रोजेक्टर 15बी के तहत निर्मित INS विशाखापट्टनम को 21 नवंबर 2021 और INS मरमुगाओ को 18 दिसंबर 2022 को कमीशन करके भारतीय नौसेना ने अपनी ताकत को बढ़ाया था। अब INS इंफाल के जरिए भारतीय नौसेना अपनी ताकत को और ज्यादा बढ़ाकर दुश्मनों को आगाह कर रही है।

यह भी पढ़ें: Houthi Attack Update: भारत ने हूती विद्रोहियों की निगरानी के लिए लाल सागर में तैनात किये 4 जहाज

---खबर नीचे जारी है---

INS इंफाल की खासियतें…

  • 57 फीट ऊंचाई, 535 फीट लंबाई, 7400 टन वजन
  • 56 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार, आधुनिक हथियार
  • सतह से सतह पर मार करने वाली ब्रह्मोस मिसाइल
  • एंटीशिप सेंसर्ड मिसाइल, सर्विलांस राडार
  • 4 टॉरपीडो ट्यूब्स, 76MM रैपिड माउंट गन
  • 75% हिस्सा स्वदेशी, स्टील DMR 249A से बना
  • 42 दिन समुद्र में रह सकता, 300 सैनिक तैनात हो सकते
  • 32 बराक, 8 मिसाइल, 16 ब्रह्मोस एंटी शिप मिसाइल
  • 2 ध्रुव और सी-किंग हेलिकॉप्टर, 2 एंटी सबमरीन

यह भी पढ़ें: ‘नीली टाइलें, मोतियों-सीपियों से नक्काशी, कांच-संगमरमर से बना’; रोम में मिला 2300 साल पुराना बैंक्वेट हॉल

First published on: Dec 25, 2023 09:36 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola