हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

इंडिया गठबंधन को झटका, PDP ने किया अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

Lok Sabha Elections 2024: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को यह ऐलान किया है। इससे पहले आज दिन में नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने लोकसभा चुनाव 2024 अकेले लड़ने की घोषणा की है।

विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती

Lok Sabha Elections 2024: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) ने लोकसभा चुनाव 2024 अकेले लड़ने का ऐलान किया है। पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को यह घोषणा की। वह जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी हैं। बता दें इससे पहले आज सुबह नेशनल कॉन्फ्रेंस ने भी अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कही है।

इसलिए लिया अकेले चुनाव लड़ने का निर्णय

महबूबा मुफ्ती ने मीडिया में दिए बयान में कहा कि वह गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहती थीं। उन्होंने कहा कि बीजेपी को हराने के लिए हम सबको साथ मिलकर चुनाव लड़ना था। लेकिन ऐसा नहीं हो सका, उन्होंने आगे कहा कि वह नेशनल कॉन्फ्रेंस के रवैये से भी काफी निराश हैं, जहां कॉन्फ्रेंस को हमारे साथ मिलकर लोकसभा चुनाव 2024 लड़ना था लेकिन उन्होंने गठबंधन से अलग होने का फैसला लिया है। बता दें इससे पहले आज दिन में नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने आगामी लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने की घोषणा की थी।

विज्ञापन

यह भी जानें

लोकसभा चुनाव 2024 में जम्मू कश्मीर में 5 लोकसभा सीटें हैं। बता दें 2019 में आर्टिकल 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटा गया था। जिसके बाद यहां 5 लोकसभा सीटें हो गई है और दो लोकसभा सीटें लद्दाख में है। इससे पहले जम्मू कश्मीर में छह लोकसभा सीटें थी। बताया जा रहा है कि नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के बीच सीट शेयरिंग को लेकर सहमति न बनने के बाद दोनों ने चुनाव में अकेले जाने का निर्णय लिया है।

पहली मुख्यमंत्री रह चुकी हैं

साल 1996 में महबूबा मुफ्ती ने कांग्रेस की टिकट पर जम्मू-कश्मीर के बिजबेहरा विधानसभा से अपना पहला चुनाव जीता था। इसके बाद साल 2004 और 2014 में उन्होंने अनंतनाग लोकसभा चुनाव से चुनाव जीता। वह जम्मू-कश्मीर की पहली महिला मुख्यमंत्री रही चुकी हैं। महबूबा मुफ्ती ने कश्मीर यूनिवर्सिटी से एलएलबी की डिग्री ली है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Mamata Banerjee की तैयारी पूरी, इस दिन जारी कर सकती हैं लोकसभा चुनावों के लिए 42 उम्मीदवारों की लिस्ट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola