Iltija Mufti Controversial Statement On Ratlam Incident : जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने एक्स पर एक वीडियो रिपोस्ट कर मुस्लिम बच्चों के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर विवादित बयान दिया। नाबालिग मुस्लिम लड़कों को चप्पलों से पीटा गया और उन्हें जय श्रीराम बोलने के लिए मजबूर किया गया। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
इल्तिजा मुफ्ती ने विवादित बयान में कहा कि भगवान श्रीराम भी यह देखकर शर्म से अपना सिर झुका लेंगे कि कैसे नाबालिग मुस्लिम लड़कों को सिर्फ इसलिए चप्पलों से पीटा जा रहा है, क्योंकि उन्होंने उनका नाम लेने से मना कर दिया। हिंदुत्व एक ऐसी बीमारी है, जिसने लाखों भारतीयों को ग्रसित कर रखा है और भगवान के नाम को कलंकित कर दिया है।
यह भी पढे़ं : Iltija Mufti Bijbehara Vidhansabha Seat Result: महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा ने मानी हार!
जानें क्यों लड़के ने नाबालिग बच्चों को पीटा
शिरीन खान नाम की एक यूजर ने एक्स पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें लिखा कि मुस्लिम नाबालिग लड़कों पर क्रूरतापूर्वक हमला किया गया और उन्हें ‘जय श्री राम’ बोलने के लिए मजबूर किया गया। क्या इन अपराधियों के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक लड़का चप्पलों से नाबालिग बच्चों को जमकर पीट रहा है और रोते हुए बच्चे जय श्री राम के नारे लगा रहे हैं। इस दौरान एक बच्चे ने अल्लाह का नाम ले लिया तो उस लड़के ने उसे हाथों से मारा और उसका सिर दीवार से लड़ा दिया।
यह भी पढे़ं : मां की मीडिया एडवाइजर… कौन हैं इल्तिजा मुफ्ती
हिंदुत्व एक बीमारी है : इल्तिजा मुफ्ती
सोशल मीडिया पर वायरल 2 मिनट 3 सेकंड के वीडियो में नाबालिगों पर लगातार हमला होता रहा है। महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने एक्स यूजर शिरीन खान के वीडियो को रिपोस्ट किया और हिंदुत्व पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने हिंदुत्व को एक बीमारी बताया।
संबंधित खबरें
जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
2 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
3 hrs ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
3 hrs agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
3 hrs agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
4 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
5 hrs agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
9 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
10 hrs agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
12 hrs agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines