मां की मीडिया एडवाइजर... बशीर अहमद को टक्कर देने अब खुद मैदान में उतरीं इल्तिजा मुफ्ती

Jammu Kashmir Assembly Election 2024: इल्तिजा मुफ्ती की सीधी टक्कर नेशलन कॉन्फ्रेंस के बशीर अहमद वीरी से है। पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती और एनसी बशीर वीरी दोनों ही जनता के समर्थन के लिए एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते नजर आ रहे हैं।

Jammu Kashmir Election

Jammu Kashmir Assembly Election 2024: जम्मू-कश्मीर में दूसरे चरण के चुनाव होने वाले हैं, जिसके लिए नामांकन शुरू का दौर शुरू हो गया है। इस वक्त जम्मू-कश्मीर के चुनावों में हर किसी की नजर कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस, बीजेपी और पीडीपी जैसे प्रमुख दलों के उम्मीदवारों पर टिकी है। इस चुनाव में कई ऐसे नेता हैं जिनकी खूब चर्चा हो रही है। इसी में पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती भी चर्चा में हैं। वो बिजबेहरा से चुनावी मैदान में उतरी हैं। जहां पर मुफ्ती का मुकाबला नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता बशीर अहमद से है।

विज्ञापन

कौन हैं इल्तिजा मुफ्ती?

इल्तिजा मुफ्ती (36) पहली बार चुनाव में उतरने जा रही हैं। महबूबा मुफ्ती की बेटी पीडीपी से बिजबेहरा में चुनाव लड़ रही हैं। इस सीट को इल्तिजा के लिए सुरक्षित सीट माना जा रहा है। इसकी खास वजह ये है कि इस सीट पर पिछले 28 साल से उनके परिवार का कब्जा है। इसके पहले महबूबा और उनके पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद भी इस सीट से चुनावी लड़ाई लड़ चुके हैं। इसी के साथ अब इल्तिजा मुफ्ती के कंधों पर ये जिम्मेदारी आ गई है। मुफ्ती अपनी मां के लिए मीडिया एडवाइजर के तौर पर भी काम करती आई हैं। चूंकि ये इस सीट को उनका गढ़ कहा जाता है उसका मतलब ये बिल्कुल नहीं कि उनकी मुकाबला कड़ा नहीं है।

विज्ञापन

18 सितंबर को पहले चरण का मतदान

बिजबेहारा-श्रीगुफवाड़ा में 18 सितंबर को पहले चरण के चुनाव के लिए मतदान किया जाएगा। मुफ्ती की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) इस सीट को जीतने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। इल्तिजा मुफ्ती के प्रचारकों में से एक और पीडीपी के युवा नेता नजामुस साकिब का कहना है कि हम जानते हैं कि ‘यह एक मुश्किल लड़ाई है लेकिन यहां के वोटर्स हमारे विकास के लिए किए गए काम पर वोट करेंगे।’ उनका कहना है कि ‘पिछले 25 साल में हमने इस क्षेत्र में कई विकासात्मक परियोजनाएं शुरू की हैं, जिनसे लोग खुश हैं।’

विज्ञापन

चुनाव को लेकर पीडीपी के पूर्व कार्यकर्ता वसीम मुश्ताक का कहना है कि ‘पीडीपी यहां मजबूत है, लेकिन हाल ही में एनसी ने भी प्रगति की है। यहां एक कठिन मुकाबला होने जा रहा है।’ आपको बता दें कि 1996 के बाद से पार्टी इस निर्वाचन क्षेत्र से कभी भी विधानसभा चुनाव नहीं हारी है। लेकिन पिछले एक दशक में नेशनल कॉन्फ्रेंस ने निर्वाचन क्षेत्र में ताकत हासिल की है।

विज्ञापन

इस बार पटल सकता है खेल!

NC उम्मीदवार बशीर अहमद वीरी की बात करें तो ये इससे पहले बिजबेहारा-श्रीगुफवाड़ा से लगातार दो चुनाव हार चुके हैं। वहीं, पार्टी समर्थकों का कहना है कि इस साल के चुनाव में हालात अलग होंगे अलग होंगे। इस बार खासकर पीडीपी के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर को देखी गई है। 2014 की बात करें तो यहां पर पीडीपी की मजबूत लहर देखने को मिली लेकिन वो कुछ ही वोटों के अंतर से ही जीत पाए थे, रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने तब चीजों में हेरफेर किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ