Pulwama: महबूबा मुफ्ती का दावा- सेना ने पुलवामा मस्जिद में मुसलमानों को 'जय श्री राम' बोलने के लिए किया मजबूर

indian Army, Jai Shri Ram, Army in Pulwama, mehbooba mufti, army in jammu and kashmir, Pulwama news

Pulwama: जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) नेता महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि सेना की 50 आरआर की टुकड़ियां पुलवामा में एक मस्जिद में घुस गईं और वहां मुसलमानों को ‘जय श्री राम’ बोलने के लिए मजबूर किया।

विज्ञापन

पीडीपी नेता ने इस कदम को उकसावे की कार्रवाई बताया और लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई से मामले की जांच शुरू करने का अनुरोध किया।

विज्ञापन

बता दें कि लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने 14 जून को सेना की रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण श्रीनगर स्थित चिनार कोर की कमान संभाली। साथ ही पाकिस्तान के साथ नियंत्रण रेखा (एलओसी) और कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों की जिम्मेदारी संभाली।

विज्ञापन

मुफ्ती ने ट्वीट किया कि 50 आरआर के सैन्य जवानों ने पुलवामा की एक मस्जिद में घुसकर मुसलमानों को ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने के लिए मजबूर किया। ये खबर सुनकर स्तब्ध हूं। जब अमित शाह यहां हैं तो ऐसा कदम और वह भी यात्रा से पहले, केवल उकसावे की कार्रवाई है। राजीव घई से तुरंत जांच बिठाने का अनुरोध करें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ