Mehbooba Mufti Statement Over Israel Hamas War: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी इजरायल के बेंजामिन नेतन्याहू आपके दोस्त हैं, आपको उनसे बात करके मासूम फिलस्तीनी नागरिकों पर बमबारी बंद करानी चाहिए। फिलस्तीन की बमबारी में 2 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। यह अपील महबूबा मुफ्ती ने की और कहा कि फिलिस्तीन की बमबारी में 2 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई है, मैं उनके लिए दुखी हूं, लेकिन मेरा मानना है कि एक दिन फिलिस्तीन को अपना देश दोबारा मिल जाएगा।
यह भी पढ़ें: Watch Video: मध्य प्रदेश में चुनाव के अजब गजब रंग, गधे पर बैठ नामांकन भरने पहुंचा उम्मीदवार
इजरायल-गाजा मुद्दे पर ध्रुवीकरण हो रहा
दरअसल, जम्मू कश्मीर की पूर्व CM रहीं महबूबा मुफ्ती को एक बार फिर से निर्विरोध पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी का अध्यक्ष चुन लिया गया है। अध्यक्ष चुने जाने के तुरंत बाद इजरायल हमास युद्ध में गाजा में मारे गए फिलिस्तीनी नागरिकों के लिए उन्होंने 2 मिनट का मौन रखा। इसके बाद उन्होंने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो इजरायल-गाजा मुद्दे पर ध्रुवीकरण हो रहा है। मैं देख रही हूं कि मीडिया का एक बड़ा हिस्सा रातोंरात इजरायल भेज दिया गया। वे मणिपुर में हो रहे अत्याचारों को कवर नहीं करना चाहते थे, जहां हमने महिलाओं की बेहद परेशान करने वाली, विचलित करने वाली तस्वीरें देखीं, जिनके साथ बलात्कार किया, जिन्हें निवस्त्र करके सड़कों पर घुमाया गया।
यह भी पढ़ें: एक आदेश ने रजिस्ट्रार को कराया सस्पेंड, दिव्यांग दुल्हन को किया था गलत फैसला मानने को मजबूर
गठबंधन भविष्य में भी एकजुट रहेगा
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि पार्टी सभी गलत चीजों का विरोध करती है। उनका उद्देश्य सरकार बनाना नहीं। पार्टी सरकार नहीं बनाना चाहती, बल्कि उसका मुख्य लक्ष्य वह हासिल करना है, जिसके लिए मुफ्ती मुहम्मद सईद ने इस पार्टी को बनाया था। हुर्रियत से बातचीत में मुफ्ती मुहम्मद सईद ने कहा कि कश्मीर के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ, जब उनके पिता ने हुर्रियत से बातचीत की वकालत की थी। उनकी पार्टी सिर्फ सत्ता पाने, चुनाव लड़ने की राजनीति के लिए गठबंधन में नहीं है, उनका उद्देश्य बड़ा है। उनका उद्देश्यअनुच्छेद 370 को बहाल करना और जम्मू-कश्मीर के लोगों के अधिकारों के लिए संघर्ष करना है। इसलिए वह केवल आशा कर सकती हैं कि गठबंधन भविष्य में भी एकजुट रहेगा।
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
22 mins agoLIVE: संगरूर में आज राहुल गांधी की 'इंसाफ' रैली, चुनाव प्रचार का होगा आगाज
23 mins agoड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
8 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
9 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
11 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
13 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
13 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
14 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
14 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines