Watch Video: मध्य प्रदेश में चुनाव के अजब गजब रंग, गधे पर बैठ नामांकन भरने पहुंचा उम्मीदवार

Donkey Ride For Election Nomination

Donkey Ride For Election Nomination

MP Assembly Election Unique Nomination: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं नामांकन के दौरान अजब गजब रंग भी देखने को मिले। लोग अपने-अपने तरीके से चुनाव नामांकन करने पहुंचे, जिन्हें देखकर लोग चौंक गए। कोई गधे पर सवार होकर आया तो किसी ने बैलगाड़ी में आकर नामांकन भरा। मंत्री जी भी लग्जरी कार और काफिला छोड़कर स्कूटी पर चुनाव नामांकन भरने पहुंचा। नामांकन भरने आने वाले लोगों के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहे हैं, जिन्हें देखकर लोग और नेता चुटकी भी ले रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

बुरहानपुर में गधे पर बैठकर नामांकन भरने आया

बुरहानपुर जिले में एक निर्दलीय उम्मीदवार प्रियांक सिंह ठाकुर नामांकन भरने गधे पर सवार होकर चुनाव आयोग कार्यालय पहुंचा। उन्होंने राजनीतिक दलों पर परिवारवाद का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि गिने चुने परिवारों के लोग ही राजनीति में लोगों को गधा बना रहे हैं, लेकिन अब जनता गधा नही बनेंगी, इसलिए गधे पर बैठकर नामांकन फॉर्म जमा करने आया हूं। हमें नेता 5 साल तक गधा समझते रहते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। हम निर्दलीय चुनाव जीतकर लोगों के प्रतिनिधि बनेंगे। उनकी आवाज बनकर सरकार तक पहुंचेंगे और मांगों को पहुंचाएंगे, ताकि विकास कार्यों को पंख लगें।

विज्ञापन

बैलगाड़ी पर चुनाव नामांकन भरने आए सुरेंद्र सिंह

कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह शेरा भैया बैलगाड़ी पर सवार होकर रिटर्निंग ऑफिस पहुंचे और विधानसभा चुनाव नामांकन भरा। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम इतने बढ़ा दिए कि हमें बैलगाड़ी पर आना पड़ रहा है। वकील संदीप नायक जनता दल यूनाइटेड की टिकट से कटनी जिले की मुड़वारा विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे, लेकिन उनका नामांकन चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि वे नामांकन फॉर्म लेने के लिए एक-एक रुपये के 10 हजार सिक्के लेकर कार्यलय पहुंचे, जिसे देखकर निर्वाचन अधिकारियों की आंखे खुली रह गई। 4 लोगों ने मिलकर एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पैसों की गिनती पूरी की।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ