नई दिल्ली: मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक 30 सितंबर को रिटायर हो रहे हैं। सत्यपाल मलिक पिछले कुछ समय से मोदी सरकार पर हमलावर रहे हैं। वो पीएम मोदी पर किसी न किसी तरह के आरोप और हमले करते आ रहे हैं। रिटायरमेंट के बाद मलिक सक्रिय राजनीति में आ सकते हैं। 3 अक्टूबर को शामली में होने वाले किसान सम्मेलन में वो राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के साथ मंच साझा करेंगे।
अभी पढ़ें – बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले में CBI ने दाखिल की चार्जशीट, पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी को बनाया आरोपी
सूत्रों की मानें तो सत्यपाल राष्ट्रीय लोकदल पार्टी में शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि वो 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैं। उनकी निगाहें जाटलैंड के शामली जिले की कैराना लोकसभा सीट पर है जो कि मौजूदा समय भारतीय जनता पार्टी के पास है। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन अलीगढ़ में सत्यपाल मलिक एक किसान सम्मेलन में शिरकत करेंगे। राज्यपाल बनने से पहले तक सत्यपाल मलिक बीजेपी में रहे लेकिन चुनाव नहीं लड़ाए जाने की वजह से वो लगातार बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं।
जम्मू कश्मीर का राज्यपाल रहते हुए सत्यपाल मलिक ने बयान दिया था कि उन्हें कुछ गोपनीय फाइलों के लिए 300 करोड़ रुपयों तक का ऑफर आया था। इसके अलावा वो आए दिन केंद्र सरकार को घेरते रहते हैं। सत्यपाल मलिक ने बीजेपी सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया और गवर्नर पद छोड़ने की बात कह दी।
सत्यपाल मलिक ने यह भी कहा कि एमएसपी जब तक लागू ना हो और उसको कानूनी दर्जा ना मिले, तो दोबारा लड़ाई होगी और इस बार जबरदस्त लड़ाई होगी। देश के किसान आप हरा नहीं सकते। उन्होंने कहा था कि अडानी ने पानीपत में बहुत बड़ा गोदाम बनाया है। जिसमें सस्ता गेहूं लेकर भर दिया है। जब महंगाई होगी तब वो इस गेहूं को निकालेगा। प्रधानमंत्री के दोस्त मुनाफा कमाएंगे और किसान बर्बाद होंगे।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
PM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
1 hr agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
2 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
2 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
2 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
3 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
4 hrs ago'1 नवंबर को दिल्ली चलो और देश बचाओ', राहुल गांधी की देशवासियों से खास अपील
4 hrs agoPM ने तीर्थ यात्रा से की 'मन की बात' की तुलना, खेती में सुधार पर दिया जोर
6 hrs ago'दुश्मन के ठिकाने पहुंच से दूर नहीं', IAF प्रमुख की पाकिस्तान को चेतावनी
6 hrs ago'देशद्रोही, दुर्भाग्यपूर्ण', फारूक अब्दुल्ला की टिप्पणी पर क्या बोली BJP?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines