दवाइयां आज से 12% महंगी हुईं, एंटी-बायोटिक्स से लेकर पेन किलर तक, जानें अब कितने रुपये में मिलेंगी?

Medicine Prices Hiked Latest Update: देश में आज से दवाइयां भी महंगी हो गई हैं। इनमें रोज के रुटीन में ली जाने वाली दवाइयां भी शामिल हैं। एंटी-बयोटिक्स, एंटी-वायरल और पेनकिलर्स के रेट भी बढ़े हैं। जानें आज से आम इस्तेमाल होने वाली दवाइयां कितने रुपये में मिलेंगी।

Generic Medicines

जेनरिक मेडिसिन Image Credit: Freepik

Medicine Price Hikes Check Rate List: देश में आज एक अप्रैल से जहां शराब महंगी और गैस सिलेंडर सस्ता हुआ है। वहीं लोगों को दवाइयों को लिए बड़ा झटका लगा है, क्योंकि आज से 500 से ज्यादा दवाइयां महंगी हो गई हैं। दवाइयों के रेटों में करीब 12 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। ऐसे में अब लोगों को एंटी-बयोटिक्स से लेकर पेनकिलर तक खरीदने के लिए ज्यादा जेब ढीली करनी होगी।

विज्ञापन

कैंसर, दिल की बीमारी, एनीमिया, मलेरिया, एंटी-सेप्टिक को मिलाकर सभी दवाइयां आज से नए रेट पर मिलेंगी। दरअसल, सरकार ने दवा कंपनियों को एनुअल होलसेल प्राइज इंडेक्स (WPI) के अनुसार दवाइयों के रेट बढ़ाने की परमिशन दी है। हालांकि नियमानुसार दवा कंपनियां एक साल में 10 प्रतिशत का इजाफा ही रेटों में कर सकती है, लेकिन इस बार 2 प्रतिशत ज्यादा यानी 12 प्रतिशत ज्यादा रेट बढ़ाए गए हैं।

विज्ञापन

आखिर क्यों इतने बढ़ाए गए दवाइयों के दाम?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले कुछ सालों में फार्मा सेक्टर से जुड़े प्रोडक्ट 15 से 100 प्रतिशत तक महंगे हुए हैं। इन प्रोडक्ट में पैरासिटामोल, ग्लिसरीन, प्रोपलीन ग्लाइकोल, सिरप, सॉल्वैंट्स आदि शामिल हैं। पेनिसिलिन भी महंगी हो गई। इसके चलते भारतीय दवा निर्माताओं ने सरकार ने मेडिसिन फॉर्मूलेशन के दामों में करीब 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने की परमिशन मांगी। अन्य दवाइयों के दामों में भी वे 20 प्रतिशत का इजाफा करना चाहते थे, लेकिन सरकार ने उन्हें 12 प्रतिशत तक की वृद्धि करने की परमिशन दी। साल 2023 में दवा कंपनियों ने 11 प्रतिशत रेट बढ़ाए थे।

विज्ञापन

आज से महंगी हो गईं ये दवाइयां

विटामिन टैबलेट्स, स्टेरॉयड, पेन किलर्स, TB, कैंसर, मलेरिया, HIV एड्स, एंटी-बयोटिक्स, एंटी डोट्स, एनीमिया, पार्किंसंस, डिमेशियां की दवाएं, एंटी-फंगल मेडिसिन, दिल की बीमारी वाली दवाइयां, त्वचा रोग से जुड़ी औषधियां, प्लाजमा, एंटी-वायरल मेडिसिन, एंटीसेप्टिक्स और कीटाणुनाशक

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ