शराब आज से हो गई महंगी, जानें अब कितने रुपये में मिलेगी बीयर, देसी और अंग्रेजी शराब?

Liquor New Price Latest Update: देश में आज से शराब महंगी हो गई है। नए रेट लागू हो गए हैं, जिससे शराब पीने के शौकीनों को झटका लगेगा। पव्वा, कैन, बोतल तीनों महंगी हो गई हैं। देसी हो या अंग्रेजी, चाहे बीयर पीनी हो, इन्हें खरीदने के लिए अब लोगों को ज्यादा जेब ढीली करनी होगी।

Liquor Price Hiked From 1 April

आज से शराब महंगी हो गई है। सरकार ने नए रेट जारी किए हैं।

Liquor Prices Hike From 1 April 2024: आज से शराब पीने के शौकीनों को बड़ा झटका लगा रहा है, क्योंकि आज से देश में शराब महंगी हो गई है। दरअसल, आज से नया वित्त वर्ष शुरू हो गया है। इसके साथ ही नई एक्साइज पॉलिस भी लागू हो गई है। इससे बीयर, देसी और अंग्रेजी तीनों प्रकार की शराब के दामों में इजाफा हुआ है। उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश तीनों राज्यों में सरकारों ने शराब के नए रेट जारी कर दिए हैं। शराब के ठेकेदारों को भी नोटिफिकेशन भेज दिया गया है। नए रेट आज से ही लागू होंगे। आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भी निर्देश है।

क्यों बढ़े शराब के रेट?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गत 29 जनवरी को नई आबकारी नीति 2023-24 को मंजूरी मिली थी। मोदी कैबिनेट ने इस पर मुहर लगाई थी। नई आबकारी नीति के अनुसार, देश में शराब की लाइसेंस फीस 10 प्रतिशत बढ़ गई। एक्साइज रेट भी बढ़ाया गया है। इस वजह से ही देश में आज से शराब और बीयर महंगी हो गई। नई आबकारी नीति के तहत केंद्र सरकार ने अगले वित्त वर्ष में करीब 45 हजार करोड़ रुपये कमाने का लक्ष्य तय किया है। अब से पहले शराब के रेट जून 2022 में बढ़ाए गए थे। अब डेढ़ साल बाद एक बार फिर शराब के रेटों में इजाफा हुआ है, जिन्हें आज एक अप्रैल से लागू किया गया है।

उत्तर प्रदेश में कितने रुपये में मिलेगी शराब?

उत्तर प्रदेश में देसी शराब का पव्वा 5 रुपये महंगा हुआ है। यह अब 65 की बजाय 70 रुपये का मिलेगा। दूसरे प्रकार का पव्वा, जिसकी कीमत 75 रुपये थी, वह 15 रुपये महंगा हो गया है। यह पव्वा आज से 90 रुपये का मिलेगा। अंग्रेजी शराब का क्वार्टर 15 से 25 रुपये महंगा हुआ है। हॉफ और फुल बोतल भी महंगी मिलेगी। बीयर के कैन का रेट 10 रुपये बढ़ा है। बोतल के दामों में 20 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

छत्तीसगढ़ में कितनी महंगी हुई शराब?

छत्तीसगढ़ में भी आज से शराब महंगी हो गई है। प्रदेश में पव्वे से लेकर बोतल-कैन तक के दामों से 10 से 40 रुपये का इजाफा हुआ है। नई आबकारी नीति लागू करते हुए विष्णुदेव साय सरकार ने पूर्ववर्ती सरकार द्वारा लगाए गए सभी सेस हटा दिए हैं। कोरोना काल के समय लगाए गए सभी टैक्स हटा दिए हैं। प्रदेश सरकार को आगामी वित्त वर्ष के लिए 11 हजार करोड़ का राजस्व जुटाने का टारगेट मिला है।

मध्य प्रदेश में कितनी महंगी हुई शराब?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मध्य प्रदेश में शराब के दामों में 150 से लेकर 200 रुपये का इजाफा हुआ है। नई आबकारी नीति लागू होते ही बीयर, शराब के दामों में 15 प्रतिशत का इजाफा हो गया। मोहन यादव सरकार को नए वित्त वर्ष के लिए करीब 15 हजार करोड़ के राजस्व का टारगेट मिला है। अकेले भोपाल के लिए 916 करोड़ का लक्ष्य मिला है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ