---विज्ञापन---

गैस सिलेंडर आज से सस्ता हुआ, जानें दामों में कितने रुपये की हुई कटौती?

LPG Commercial Cylinder Price: अप्रैल के पहले दिन देशवासियों को गैस सिलेंडर को लेकर बड़ी राहत मिली है। सरकार ने आज से सिलेंडर के दाम घटा दिए हैं। इसके साथ ही सिलेंडर के नए दाम आज से ही लागू भी हो गए हैं। जानिए अब कितने रुपये में मिलेगा सिलेंडर?

---विज्ञापन---

LPG Commercial Cylinder Price: अप्रैल के पहले दिन गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को राहत मिली है। आज से गैस सिलेंडर सस्ता हो गया है। लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियों के बीच लोगों को लिए यह बड़ी खुशखबरी है। आज से सिलेंडर के दाम 32 रुपये गिर गए हैं, लेकिन यह कटौती कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में हुई है।

IOC से मिले अपडेट के मुताबिक, 19 किलो का सिलेंडर आज से दिल्ली में 1764.50 रुपये का, कोलकाता में 1879 रुपये का, मुंबई में 1717.50 रुपये का और चेन्नई में 1930 रुपये का मिलेगा। बात दें कि पिछली बार एक मार्च 2024 को सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे। उस समय कमर्शियल गैस सिलेंडर करीब 25 रुपये महंगा हो गया था।

---विज्ञापन---
LPG Commercial Cylinder Price

LPG Commercial Cylinder Price

देश के अन्य शहरों में क्या हैं सिलेंडर के रेट?

देश में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ाए और घटाए जा रहे हैं। देश के अन्य शहरों में भी कमर्शियल सिलेंडर के दाम कम हो गए हैं। जैसे आगरा में सिलेंडर 1811.5 रुपये में मिलेगा। लखनऊ में इसका रेट अब 1877.5 रुपये होगा। राजस्थान के जयपुर में 19 किलो का सिलेंडर अब 1786.50 रुपये में मिलेगा। गुरुग्राम में कॉमर्शियल सिलेंडर 1770 रुपये का हो गया है। लुधियाना में 19 किलो का सिलेंडर 1835.50 रुपये में मिलेगा। पटना में आज से कमर्शियल सिलेंडर 2039 रुपये का हो गया है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम भी घटाए गए थे

बता दें कि पिछले महीने महिला दिवस के मौके पर सरकार ने महिलाओं को तोहफा दिया था। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम घटाए गए थे। 6 महीने में दूसरी बार सिलेंडर के दामों में कटौती हुई थी। पिछले साल राखी पर 200 रुपये कम किए गए थे। इसके बाद महिला दिवस पर 100 रुपये कम करने का ऐलान हुआ था। अब 14 किलो का सिलेंडर देशभर में करीब 800 रुपये में मिल रहा है।

First published on: Apr 01, 2024 06:56 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola