हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गणेश चतुर्थी को लेकर कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, बंगलुरु में मांस की बिक्री पर प्रतिबंध

विज्ञापन

नई दिल्ली: गणेश चतुर्थी को लेकर कर्नाटक सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बृहत बंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर 31 अगस्त को बेंगलुरु में मांस की बिक्री और बूचड़खाने में जानवरों के वध पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रतिबंध बीबीएमपी सीमा के भीतर सभी क्षेत्रों में लागू होगा।

अभी पढ़ें – कर्नाटक में मठ के मुख्य पुजारी पर छात्राओं से यौन शोषण का आरोप, CM बोम्मई ने दिया ये बयान

गणेश चतुर्थी के मद्देनजर नगर निकाय ने प्रतिबंध लगाने के लिए एक सर्कुलर जारी किया। कन्नड़ में लिखे गए सर्कुलर में लिखा गया है कि गणेश चतुर्थी के मौके पर पशु वध और मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है।

विज्ञापन

संयुक्त निदेशक (पशुपालन) ने बताया कि बृहत बंगलुरु महानगर पालिका के अंतर्गत बूचड़खानों में पशुओं का वध और मांस की बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित है।

अभी पढ़ें – Talaq-e-Hasan: राहत देने पर विचार करेगा सुप्रीम कोर्ट, पति को नोटिस जारी कर जवाब मांगा

विज्ञापन

बता दें कि इस महीने की शुरुआत में नगर निकाय ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर मांस की बिक्री और जानवरों की हत्या पर प्रतिबंध लगाने को लेकर एक सर्कुलर जारी किया था।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola