हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मनु सिंघवी पर दोबारा भरोसा, कांग्रेस ने राज्य सभा के लिए जारी किए रेड्डी, फूलो समेत 6 उम्मीदवारों के नाम

कांग्रेस ने राज्य सभा के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की है। अंतिम दिन कांग्रेस ने 6 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। कांग्रेस ने तेलंगाना, तमिलनाडु, हरियाणा, हिमाचल और छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवार साफ कर दिए हैं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन

Rajya Sabha Election: आज राज्य सभा में नामांकन का आखिरी दिन है। कांग्रेस ने 6 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी पर दोबारा भरोसा जताया है। कांग्रेस ने सिंघवी को तेलंगाना से दोबारा राज्यसभा भेजने का फैसला किया है। इसके अलावा आदिवासी समुदाय की फूलो देवी और दलित समाज से आने वाले करमवीर बौद्ध के नाम शामिल राज्य सभा उम्मीदवार में शामिल हैं।

दरअसल, देशभर के 10 राज्यों की 37 सीटों के लिए राज्य सभा में चुनाव होने हैं। इसके लिए नामांकन की आखिरी तारीख 5 मार्च है। इसके लिए बीजेपी और कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने अपने अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया है। अंतिम दिन कांग्रेस ने 6 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। कांग्रेस ने तेलंगाना, तमिलनाडु, हरियाणा, हिमाचल और छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवार साफ कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार जा सकते हैं राज्यसभा! आखिर क्यों होने लगी चर्चा, बिहार का मुख्यमंत्री कौन होगा?

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी को राज्य सभा के लिए दोबारा उम्मीदवार बनाया गया है। तेलंगाना से सिंघवी के अलावा वेम नरेंद्र रेड्डी को भी राज्यसभा भेजने का फैसला हुआ है। बता दें कि सिंघवी को गांधी परिवार का करीबी माना जाता है। वहीं वेम रेड्डी को तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डा के भरोसेमंद माना जाता है। रेड्डी वर्तमान में तेलंगाना कांग्रेस के उपाध्यक्ष भी हैं।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र से रामदास-विनोद तावड़े जाएंगे राज्य सभा, बीजेपी ने जारी की 4 उम्मीदवारों की सूची

विज्ञापन

दो दिग्गजों के अलावा कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ से आदिवासी समुदाय की फूलो देवी को भी दोबारा राज्यसभा भेजने का फैसला किया है। वहीं हरियाणा से करमवीर बौद्ध को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया है। बौद्ध दलित समाज से आते हैं। इसके अलावा कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश से अनुराग शर्मा को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। तमिलनाडु से एम क्रिस्टोफर तिलक को उम्मीदवार बनाया गया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola