कौन हैं मनोज भारती? जो प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी में बने अध्यक्ष, पीएम मोदी से है ये कनेक्शन!

Who is Manoj Bharti: मनोज भारती बिहार के मधुबनी के रहने वाले हैं। उन्होंने कानपुर से बीटेक करने के बाद दिल्ली से एमटेक किया है।

Manoj Bharti, Diplomat, IIT, Prashant Kishor, Jan Suraaj Party President, Indian Institute of Technology

मनोज भारती

Who is Manoj Bharti: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बुधवार को पटना में अपनी जन सुराज पार्टी लॉन्च कर दी है। अपनी नई नवेली पार्टी में उन्होंने मनोज भारती को कार्यकारी अध्यक्ष चुना है। राजनीतिक गलियारे में मनोज की चर्चा है, लोग उन्हें पहली बार पर्दे के पीदे से मंच पर देख रहे हैं। मनोज सेवानिवृत्त राजनयिक हैं और उन्होंने कानपुर आईआईटी से स्नातक (बीटेक) की है।

विज्ञापन

बिहार के मधुबनी के रहने वाले हैं मनोज भारती 

जानकारी के अनुसार मनोज भारती बिहार के मधुबनी के रहने वाले हैं। उन्होंने कानपुर से बीटेक करने के बाद दिल्ली से एमटेक किया है। केंद्र सरकार में तैनाती के दौरान मनोज भारती यूक्रेन, बेलारूस, तिमोर-लेस्ते और इंडोनेशिया में भारत के राजदूत रह चुके हैं। उनकी आखिरी पोस्टिंग इंडोनेशिया में थी और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और G 20 समूह  के 13 मंत्रियों की यात्राओं का प्रबंधन किया था।

विज्ञापन

2 साल से प्रशांत किशोर कर रहे हैं यात्रा

बीते 2 साल में करीब 3000 किलोमीटर की पदयात्रा करने के बाद प्रशांत किशोर ने अब अपनी राजनीतिक पार्टी जन सुराज बनाई। किशोर ने खुद को बिहार में नए राजनीतिक विकल्प के रूप में पेश किया है। राजनीतिक पार्टी को लेकर उन्हें हाल ही में चुनाव आयोग से मंजूरी मिली है, जिसके बाद उन्होंने पार्टी का ऐलान किया है।

विज्ञापन

पार्टी बनाने की लोग कर रहे थे मांग

पार्टी के नाम की घोषणा करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज अभियान दो-तीन साल से चल रहा है। लोग पूछ रहे थे कि हम पार्टी कब बनाएंगे। हम सभी को भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहिए कि आज चुनाव आयोग ने आधिकारिक तौर पर जन सुराज को जन सुराज पार्टी के रूप में स्वीकार कर लिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ