बदलेगा एनसीआर का मौसम, इन 5 राज्यों में होगी बारिश; IMD ने दिया बड़ा अपडेट

Weather Update: मौमस विभाग के अनुसार 3 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों गोरखपुर, लखनऊ, देवरिया और बस्ती में मध्यम बारिश होगी। यहां तेज हवाएं चलने की संभावना है।

IMD Heavy Rainfall Alert

आईएमडी ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। (File Photo)

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में अगले 24 घंटे लोगों को तेज धूप और उमस झेलनी पड़ेगी। इसके अलावा बिहार, उत्तर प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा आदि राज्यों के अलग-अलग इलाकों में हल्की से तेज बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

विज्ञापन

इन राज्यों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने बुधवार देर शाम पूर्वोत्तर के राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के वैज्ञानिकों के अनुसार इन राज्यों में लोग घर से पहले मौसम के बारे में अपडेट चेक कर लें। घर से बाहर जाते हुए छतरी लेकर जाएं। बुजुर्ग और बच्चे ठंड से सुबह-शाम बचाव करें। ज्यादा ठंडा खाने से बचें।

विज्ञापन

5 और 6 अक्टूबर को एनसीआर में बादल छाए रहेंगे

मौसम विभाग के अनुसार 3 और 4 अक्टूबर को दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम और आसपास के क्षेत्रों में तेज धूप निकलेगी। लोगों को गर्मी और उमस झेलनी पड़ेगी। इसके बाद 5 अक्टूबर को तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है। 5 और 6 अक्टूबर को एनसीआर में बादल छाए रहेंगे और कहीं- कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। दिल्ली मौसम विभाग के अनुसार 3 अक्टूबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

विज्ञापन

3 अक्टूबर को यहां होगी बारिश 

मौमस विभाग के अनुसार 3 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों गोरखपुर, लखनऊ, देवरिया और बस्ती में मध्यम बारिश होगी। यहां तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसी तरह बिहार के कुछ जिलों में बारिश होगी। इसके अलावा अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तेलंगाना, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र और केरल में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ