Manmohan Singh Memorial: केंद्र सरकार को अभी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए जमीन आवंटित करने में कुछ दिन और लगेंगे। इसके पीछे तर्क दिया जा रहा है कि स्मारक के निर्माण के लिए जगह केवल ट्रस्ट को दी जा सकती है, जो कि अभी तक नहीं बन पाया है। सरकारी सूत्रों की मानें तो पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के स्मारक मामले में भी अटल समिति न्यास को जमीन आवंटित की गई थी। जोकि उनकी मृत्यु के एक महीने बाद बना था।
सरकारी अधिकारियों की मानें तो सरकार स्मारक के लिए जमीन आवंटित कर सकती है, लेकिन इसका निर्माण ट्रस्ट ही कर सकता है। फिलहाल सरकार राजघाट क्षेत्र में स्मारक निर्माण के लिए जमीन की तलाश कर रही है। इसमें कुछ दिन और लग सकते हैं। क्योंकि ट्रस्ट ही जमीन के लिए आवेदन कर सकता है। ऐसे में फिलहाल ट्रस्ट का निर्माण नहीं हुआ है।
अटल ट्रस्ट के सदस्य ने क्या बताया
मामले में अटल ट्रस्ट के एक सदस्य ने बताया कि पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद ट्रस्ट की स्थापना की गई थी। इसके बाद हमने स्मारक के लिए आवेदन किया। मामले में सीपीडब्ल्यूडी और ट्रस्ट के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर हुए। ट्रस्ट के निर्माण के लिए सीपीडब्ल्यूडी को फंड जारी किया गया था। बता दें कि पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का स्मारक 1.5 एकड़ जमीन पर बना है। जहां 17 अगस्त 2018 को उनका अंतिम संस्कार किया गया था।
ये भी पढ़ेंः अलर्ट! 22 राज्यों में भयंकर ठंड; नए साल के पहले 7 दिन देशभर में कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें IMD का अपडेट
कांग्रेस बोली- स्मारक को लेकर कोई जानकारी नहीं
टीओआई से मिली जानकारी के अनुसार सरकार अब मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए राजघाट के आसपास 1.5 जमीन की तलाश कर रही है। ट्रस्ट के पंजीकरण में कम से कम 4-5 दिन लगते हैं। वहीं कांग्रेस के सूत्रों की मानें तो उनके पास स्मारक के बारे में कोई जानकारी नहीं है। बता दें कि फिलहाल राजघाट क्षेत्र में 19 स्मारक हैं, जिनमें पूर्व राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और डिप्टी पीएम के स्मारक भी शामिल हैं। राजघाट में संजय गांधी और पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की पत्नी ललिता शास्त्री के स्मारक भी बने हैं।
ये भी पढ़ेंः 12 महीने, 12 प्लेन क्रैश, 434 मौतें…साल 2024 में इन विमान हादसों ने डराया
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
58 mins ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
2 hrs ago'सतर्क रहें', सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
2 hrs agoहूती हमलों का सऊदी की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India की फ्लाइटें रद्द
3 hrs agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
3 hrs agoब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
4 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
4 hrs ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
6 hrs agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
6 hrs ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines