Manipur Violence: 24 घंटे पुलिस कमांडो समेत चार की मौत, कांगवई-अवांग लेखई में रुक-रुक कर गोलीबारी जारी

Manipur violence, Bishnupur News

Manipur Violence

विज्ञापन

Manipur Violence: मणिपुर में 67 दिनों से हिंसा जारी है। अब तक 140 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। बीते 24 घंटे में अलग-अलग घटनाओं में पुलिस कमांडो समेत चार लोगों की मौत हुई है। ताजा घटनाक्रम में शुक्रवार रात से बिष्णुपुर जिले के कांगवई-अवांग लेखई क्षेत्र में रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए अतिरिक्त सीमा सुरक्षा बलों (बीएसएफ) को तैनात किया गया है। सूत्रों ने बताया कि जवाबी गोलीबारी की घटना के दौरान एक पुलिस कर्मी घायल हो गया।

वहीं, वाईकेपीआई के लाईकोट इलाके में भी गोलीबारी की सूचना मिली है और सुरक्षा बलों द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन

भीड़ ने वाहनों में लगाई आग, हथियार छीनने का किया प्रयास

मणिपुर के इम्फाल में ऐतिहासिक कांगला किले के पास लगभग 200 लोगों की भीड़ ने महाबली रोड पर जमा होकर दो वाहनों को आग लगा दी। भीड़ ने पुलिस से हथियार छीनने की भी कोशिश की। भीड़ को तितर-बितर करने और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को गोलीबारी करनी पड़ी, हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

सूत्रों ने कहा कि लगभग 200 लोगों की एक और भीड़ इंफाल पश्चिम में पैलेस कंपाउंड में एकत्र हुई थी, लेकिन सेना और रैपिड एक्शन फोर्स के जवान आज सुबह 12.30 बजे तक तितर-बितर होने में सफल रहे।

विज्ञापन

स्थिति तनावपूर्ण, लेकिन नियंत्रण में

मणिपुर पुलिस के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, गोलीबारी की छिटपुट घटनाओं के साथ कुछ हिस्सों में स्थिति तनावपूर्ण है, लेकिन मणिपुर के अधिकांश जिलों में स्थिति सामान्य है। पिछले 24 घंटों के दौरान गोलीबारी की छिटपुट घटनाओं और अनियंत्रित भीड़ के जुटने से कुछ जगहों पर स्थिति तनावपूर्ण है। हालांकि, ज्यादातर जिलों में स्थिति सामान्य है।

विज्ञापन

बयान में कहा गया है कि राज्य पुलिस और केंद्रीय बलों ने गुरुवार को राज्य के पहाड़ी और घाटी दोनों जिलों में संवेदनशील और सीमांत क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया। आधिकारिक बयान में आगे कहा गया है कि 6 जुलाई को मणिपुर पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों (सीएसएफ) की एक संयुक्त टीम ने मणिपुर के जिलों में 24 बंकरों को नष्ट कर दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ