Manipur CM Resignation 2025: मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने रविवार को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। बीजेपी के कुछ विधायक लगातार उन्हें हटाने की मांग कर रहा थे। राज्य में जातीय हिंसा भड़कने के दो साल बाद सीएम ने रविवार को इस्तीफा दे दिया। प्रदेश में जातीय हिंसा के कारण अब तक 250 से अधिक जानें जा चुकी है। उधर कांग्रेस लगातार अविश्वास प्रस्ताव लाने की बात कह रही थी। इस बीच अचानक एन बीरेन सिंह दिल्ली पहुंचते हैं और अमित शाह-जेपी नड्डा से मिलते हैं। इसके बाद देर शाम वे इस्तीफा राज्यपाल अजय भल्ला को सौंप देते हैं।
कुकी संगठन लगातार उन्हें हटाने की मांग कर रहा थे। उन्होंने कहा कि जब तक बीरेन सिंह सीएम हैं तब तक कोई बातचीत नहीं होगी। फिलहाल बीरेन सिंह प्रदेश के कार्यवाहक सीएम के तौर पर काम करते रहेंगे। बता दें कि प्रदेश में बीजेपी के 32 विधायक हैं। पिछले 21 महीने में ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री वाई खेमचंद समेत कई कुकी विधायकों ने सीएम की ओर से बुलाई गई बैठकों में शामिल होने से इनकार कर दिया था।
कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव से डरी बीजेपी
कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव लाने की बात पर बीजेपी विधायकों ने हामी भर दी। विधायकों ने आलाकमान से कह दिया कि अगर बीरेन सिंह इस्तीफा नहीं देंगे तो हम विपक्ष में बैठेंगे। वहीं 10 अन्य विधायकों ने विरोध कर रहे विधायकों के विपक्ष में बैठने का ऐलान किया था। इन विधायकों में कुछ मंत्री भी शामिल थे। उधर संगठन लगातार इसकी सूचना केंद्रीय नेतृत्व को भेज रहा था। बगावत की स्थिति बनते देख आलाकमान ने सीएम को दिल्ली तलब किया और इस्तीफा देने को कहा। इसके बाद बीरेन सिंह ने रविवार देर रात इस्तीफा दे दिया।
ये भी पढ़ेंः भाजपा CM इस्तीफा देने को मजबूर क्यों? 7 पॉइंट में जानें मणिपुर में 21 महीने से क्या चल रहा
सुप्रीम कोर्ट ने मांगी फोरेंसिक रिपोर्ट
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले में लीक ऑडियो क्लिप की फोरेंसिक रिपोर्ट मांग चुका है। इस ऑडियो में बीरेन सिंह ने सुझाव दिया था कि मैतेई समूहों को राज्य सरकार के हथियार और गोला बारूद लूटने की अनुमति दी गई। वहीं बीजेपी के कई विधायक और सरकार में मंत्री रहे विधायक कई दिनों से दिल्ली में डेरा डाले हुए थे। ये सभी विधायक वे थे, जो बीरेन सिंह के खिलाफ थे। इस बीच विधानसभा सचिव ने 10 फरवरी यानी आज से शुरू हो जा रहे विधानसभा सत्र को भी अमान्य घोषित कर दिया है।
ये भी पढ़ेंः Manipur: सीएम बीरेन सिंह ने दिया इस्तीफा, सामने आई यह बड़ी वजह
संबंधित खबरें
चांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
1 hr agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
1 hr agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
2 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
3 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
4 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
5 hrs agoअंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
6 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
6 hrs agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines