बिल्ली को बचाने कुएं में कूदा शख्स, दोनों की मौत, दो लोगों का भी हाल-बेहाल

Man Jumped into Well To Save Cat in Odisha: ओडिशा के भुवनेश्वर में बुधवार को पाटिया रेलवे स्टेशन के पास एक खुले कुएं में गिरी बिल्ली को बचाने में व्यक्ति की मौत हो गई।

Man Jumped into Well To Save Cat in Odisha (1)
विज्ञापन

Man Jumped into Well To Save Cat in Odisha: ओडिशा के भुवनेश्वर में बुधवार को पाटिया रेलवे स्टेशन के पास एक खुले कुएं में गिरी बिल्ली को बचाने में व्यक्ति की मौत हो गई। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि शख्स की पहचान 50 वर्षीय आइसक्रीम विक्रेता सिबाराम साहू के रूप में हुई है। उसने बिल्ली को कुएं में गिरता देख तो खुद भी छलांग लगा दी, लेकिन बिल्ली की साथ वह भी कुएं में डूब गया।

शख्स को बचाने के लिए कुएं में उतरे थे दो लोग

जानकारी के मुताबिक जब सिबाराम साहू बाहर नहीं आया, तो दो अन्य व्यक्ति भी उसे बचाने के लिए घुस में उतरे। बताया गया है कि सिबाराम को बचाने के लिए कुएं में उतरे दोनों लोगों की भी तबीयत खराब है। उन्हें पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड के अधिकारियों को मामले की जानकारी दी।

Advertisment

दम घुटने से हुए शख्स की मौत

दोनों लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कहा कि उनकी हालत स्थिर है। अधिकारी ने बताया कि सिबाराम साहू का शव कुएं से बाहर निकाला गया। अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा कि जाहिर तौर पर उनकी मौत दम घुटने से हुई, लेकिन सही कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा।

इस वजह से हुई मौत

सिबाराम के भाई भजमन ने कहा कि मैं सिबाराम की मदद करने के लिए कुएं में उतरा था, लेकिन जल्द ही बाहर आ गया, क्योंकि अंदर की गैस के कारण मैं ठीक से सांस नहीं ले पा रहा था। उनके परिवार ने कहा कि सिबाराम साहू गंजम जिले के रहने वाले थे और उनकी दो बेटियां हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ