Mamata Banerjee Injury Video : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गंभीर रूप से चोटिल हो गई हैं। उन्हें कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद अस्पताल से निकली ममता के सिर पर पट्टी बंधी थीं और वह व्हीलचेयर पर बैठी थीं। अस्पताल के बाहर से कई वीडियो सामने आए हैं।
यह भी पढे़ं : CPIM Candidates List: पश्चिम बंगाल में लेफ्ट ने उतारे 16 उम्मीदवार, देखें कहां से कौन लड़ रहा चुनाव
सीएम ममता बनर्जी अपने घर पर ही ट्रेड मिल पर वॉक कर रही थीं, तभी वह अचानक से गिर पड़ी थीं, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट लगी थी। इसे लेकर टीएमसी ने एक्स पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें माथे से खून निकलते दिखाई दे रहे थे। इसके बाद अभिषेक बनर्जी ने आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। अब इलाज के बाद वह अस्पताल से बाहर निकली हैं।
समर्थकों का उमड़ा हुजूम
ममता बनर्जी को इतनी गंभीर चोटें लगी थीं कि उन्हें एसएसकेएम अस्पताल के वुडबर्न ब्लॉक से ट्रॉमा केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया। वहां के डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। इलाज के बाद वह व्हीलचेयर पर बैठकर अस्पताल से बाहर आईं। इस दौरान उनके माथे पर पट्टी बंधी हुई थी। उनके आसपास समर्थकों का हुजूम उमड़ा हुआ था।
यह भी पढे़ं : ममता बनर्जी के सिर पर लगी गंभीर चोट, सामने आई तस्वीर में चेहरे पर दिखे खून के निशान
गाड़ी में बैठकर घर चली गईं ममता बनर्जी
अस्पताल से बाहर आने के बाद ममता बनर्जी काफी शांत थीं। इस दौरान उन्होंने किसी से कोई बात नहीं की और वह चुपचाप अपनी गाड़ी में बैठकर घर चली गईं। ममता बनर्जी की चोटिल होने की खबर सामने आते ही अस्पताल के बाद समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई थी।
पीएम मोदी ने किया ट्वीट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि मैं ममता दीदी के शीघ्र स्वस्थ होने और सर्वोत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।
संबंधित खबरें
'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
41 mins agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
45 mins agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
1 hr agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
2 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
2 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
2 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
3 hrs agoक्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
3 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
4 hrs ago'हमेशा के लिए कब्जा नहीं...', रामलीला मैदान में धरने पर SC की टिप्पणी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines