Mamata Banerjee Injury : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें उनके सिर पर गंभीर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर को तृणमूल कांग्रेस (TMC) के आधिकारिक एक्स हैंडल पर शेयर किया गया है, जिसमें लिखा है कि ममता बनर्जी को बड़ी चोट लगी है।
सीएम ममता बनर्जी के सिर पर गंभीर चोट लगी है, जिससे उनके माथे से काफी खून निकल गया। इसके बाद अभिषेक बनर्जी आनन-फानन में ममता बनर्जी को लेकर कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल के बाहर टीएमसी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी है।
https://twitter.com/AITCofficial/status/1768286010264502610?t=1REELJMcveWrE0nl9RDQfw&s=19
ट्रेड मिल से गिरीं ममता बनर्जी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ममता बनर्जी घर पर ही ट्रेड मिल यानी जॉगिंग कर रही हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ममता अचानक से जमीन पर गिर पड़ीं, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें लग गईं। हालांकि, इसे लेकर पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इसे लेकर टीएमसी ने एक्स पर ममता बनर्जी के माथे से निकलते खूब की तस्वीर शेयर की और लिखा कि हमारी चेयरपर्सन ममता बनर्जी को गंभीर चोट आई है। उनके लिए प्रार्थना कीजिए।
पहले भी चोटिल हो चुकी हैं ममता बनर्जी
आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान भी ममता बनर्जी को चोट लगी थी। इसी साल जनवरी महीने में वह सड़क हादसे में चोटिल हो गई थीं। बर्धमान से कोलकाता लौटते समय उनकी कार हादसे की शिकार हो गई थी। धुंध की वजह से ड्राइवर ने अचानक से कार की ब्रेक मारी, जिससे ममता बनर्जी की सिर में चोट लग गई थी।