माथे पर पट्टी, व्हीलचेयर पर बैठी थीं ममता बनर्जी, अस्पताल के बाहर से Video आए सामने

Mamata Banerjee Injury Video : पश्चिम बंगाल से एक बड़ी खबर सामने आई है। सीएम ममता बनर्जी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके माथे पर गंभीर चोटें लगी हैं, जिससे चेहरे पर खूब के निशान दिखाई दिए। अब वे अस्पताल से बाहर आ गई हैं, जिसे लेकर कई वीडियो सामने आए हैं।

Mamata Banerjee injury

अस्पताल से बाहर आईं ममता बनर्जी।

Mamata Banerjee Injury Video : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गंभीर रूप से चोटिल हो गई हैं। उन्हें कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद अस्पताल से निकली ममता के सिर पर पट्टी बंधी थीं और वह व्हीलचेयर पर बैठी थीं। अस्पताल के बाहर से कई वीडियो सामने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ममता बनर्जी अपने घर पर ही ट्रेड मिल पर वॉक कर रही थीं, तभी वह अचानक से गिर पड़ी थीं, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट लगी थी। इसे लेकर टीएमसी ने एक्स पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें माथे से खून निकलते दिखाई दे रहे थे। इसके बाद अभिषेक बनर्जी ने आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। अब इलाज के बाद वह अस्पताल से बाहर निकली हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

समर्थकों का उमड़ा हुजूम 

विज्ञापन

ममता बनर्जी को इतनी गंभीर चोटें लगी थीं कि उन्हें एसएसकेएम अस्पताल के वुडबर्न ब्लॉक से ट्रॉमा केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया। वहां के डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। इलाज के बाद वह व्हीलचेयर पर बैठकर अस्पताल से बाहर आईं। इस दौरान उनके माथे पर पट्टी बंधी हुई थी। उनके आसपास समर्थकों का हुजूम उमड़ा हुआ था।

विज्ञापन

गाड़ी में बैठकर घर चली गईं ममता बनर्जी

अस्पताल से बाहर आने के बाद ममता बनर्जी काफी शांत थीं। इस दौरान उन्होंने किसी से कोई बात नहीं की और वह चुपचाप अपनी गाड़ी में बैठकर घर चली गईं। ममता बनर्जी की चोटिल होने की खबर सामने आते ही अस्पताल के बाद समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई थी।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने किया ट्वीट

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि मैं ममता दीदी के शीघ्र स्वस्थ होने और सर्वोत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ