Mamata Banerjee Injured Video : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर चोटिल हो गईं। उनके सिर पर गंभीर चोटें लगी हैं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके माथे से निकलते खूब के निशान की तस्वीरें सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि ममता बनर्जी घर पर ट्रेड मिल पर वॉक करते हुए गिर पड़ी थीं। आइए तस्वीरों में देखते हैं कि ममता बनर्जी कब-कब चोटिल हुई हैं।
टीएमसी ने एक्स पर ममता बनर्जी की तीन तस्वीरें शेयर कीं। उनके माथे पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं, जहां से खूब निकल रहा है। चेहरे पर खून के निशान हैं। अभिषेक बनर्जी ने गंभीर हालत में उन्हें कोलकाता के SSKM अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद वह व्हीलचेयर पर बैठकर अस्पताल से बाहर आईं। उनके माथे पर पट्टी बंधी थी।
ममता के सिर पर लगीं चोटें
इस बार ममता बनर्जी को गंभीर चोटें लगी हैं। टीएमसी द्वारा शेयर तस्वीरों में उनके चेहरे पर खूब के निशान दिखाई दे रहे हैं। माथे के बीचोंबीच गंभीर चोट लगी है। घाव काफी गहरा है। बताया जा रहा है कि ममता बनर्जी के सिर पर टांके भी लगाए गए हैं।
पहली तस्वीर
दूसरी तस्वीर
तीसरी तस्वीर
विधानसभा चुनाव के दौरान पैर में लगी थी चोट
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2021 के दौरान भी ममता बनर्जी को चोट लगी थी। नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान उनके पैर में चोट लगी थी। इसके बाद ममता बनर्जी के पैर में प्लास्टर बंधा था। उन्होंने पैर में प्लास्टर बांधकर व्हीलचेयर पर बैठकर चुनाव प्रचार किया था।
इस साल भी माथे में लगी थी चोट
इस साल 24 जनवरी को ममता बनर्जी सड़क हादसे की चपेट में आ गई थीं। धुंध की वजह से उन्होंने हेलीकॉप्टर के बजाए सड़क मार्ग से लौटने का फैसला किया। वह बर्धमान जिले के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आई थीं। वह अपनी कार से कोलकाता आ रही थीं, रास्ते में ड्राइवर ने अचानक से कार की ब्रेक मार दी थी, जिससे ममता बनर्जी के सिर पर हल्की चोट लगी थी।
पहले भी हो चुकी हैं चोटिल
ममता बनर्जी इससे पहले भी कई बार चोटिल हो चुकी हैं। उनके सिर पर दूसरी बार चोट लगी है। चुनाव के दौरान उनके पैर में प्लास्टर लगा था।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 hr agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
2 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
3 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
4 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
6 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
7 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
8 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
8 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
8 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines