Mamata Banerjee on I.N.D.I.A Convenor and Nitish Kumar: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने पिछले साल सितंबर में हुई भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (I.N.D.I.A) गुट की बैठक में ही बिहार के सीएम नीतीश कुमार को संयोजक बनाने के प्रस्ताव पर अपनी असहमति जता दी थी। यह दावा टीएमसी नेताओं ने शनिवार को किया। टीएमसी का कहना है कि ममता बनर्जी ने नीतीश कुमार को गठबंधन का संयोजक बनाने के प्रस्ताव पर पार्टी का रुख पहले ही साफ कर दिया था।
वर्चुअल मीटिंग में नहीं शामिल हुईं ममता बनर्जी
बता दें कि ममता बनर्जी सार्वजनिक व्यस्तता के चलते वर्चुअल मीटिंग में शामिल नहीं हुईं। टीएमसी नेताओं का कहना है कि उन्हें बैठक की जानकारी शुक्रवार को शाम करीब साढ़े पांच बजे मिली। टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष की मानें तो ममता को आखिरी समय पर निमंत्रण मिला।
बीजेपी ने टीएमसी पर साधा निशाना
हालांकि, भाजपा ने टीएमसी पर निशाना साधते हुए कहा कि गठबंधन के सहयोगियों के बीच कोई सहमति नहीं है। बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि कोई भी छेद वाली नाव का कप्तान नहीं बनना चाहता। अगर प्रधानमंत्री बनने की जरा सी भी उम्मीद की किरण होती तो ममता बनर्जी कूद पड़तीं। उन्हें खरगे बलि का बकरा नजर आया है। नीतीश कुमार भी इसे समझ गए हैं।
कुणाल घोष ने सुकांत मजूमदार के बयान पर किया पलटवार
सुकांता मजूमदार के बयान पर पलटवार करते हुए कुणाल घोष ने कहा कि भाजपा टीएमसी से घबरा गई है। यह मामला गठबंधन का आंतरिक मामला है। भाजपा इस बारे में क्यों चिंतित है। पार्टी के कुछ अन्य नेता भी बैठक में शामिल नहीं हुए थे।
मल्लिकार्जुन खरगे बने गठबंधन के अध्यक्ष
गौरतलब है कि आइएनडीआइए गुट के नेताओं की शनिवार को वर्चुअल मीटिंग आयोजित की गई। इस मीटिंग में सीट बंटवारे के एजेंडे और गठबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण मामलों की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को गठबंधन का अध्यक्ष नामित किया गया।
नीतीश कुमार ने अस्वीकार किया संयोजक का पद
इससे पहले, नीतीश कुमार का नाम गठबंधन के संयोजक के रूप में प्रस्तावित किया गया था, लेकिन उन्होंने यह जिम्मेदारी लेने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि वे अपनी भूमिका को तभी स्वीकार करेंगे, जब सभी दल आम सहमति पर पहुंचेंगे।
यह भी पढ़ें:
मेरा बयान ओवैसी पर था… बाबा रामदेव को क्यों देनी पड़ी सफाई?
अयोध्या विवाद में कैसे दर्ज हुआ पहला मुकदमा, आधी रात को मूर्तियों के प्रकट होने की क्या है कहानी?
संबंधित खबरें
BSF ने ढेर किए 2 घुसपैठिए, पंजाब के तरनतारन में सीमा पार करने की कोशिश में थे पाकिस्तानी
27 mins agoपहलगाम हमले के आखिरी आतंकी हाशिम मूसा को सेना ने कैसे किया ढेर? 527 दिन से चल रही थी तलाश
1 hr agoलद्दाख में चीन सीमा के पास बनेगी 150 किमी लंबी सड़क, DBO और डेपसांग तक पहुंचेगी सेना की रसद
2 hrs ago'हनुमान जी ने बचाया...', कैप्टन मच्छार ने PM मोदी को फोन कॉल पर बताया, हमले के वक्त कैसे मिली हिम्मत
2 hrs ago'बापू के सम्मान में खरीदें खादी', गांधी जयंती पर PM मोदी ने देशवासियों से की खास अपील
2 hrs ago'SIR में कट गया नाम तो ना हों परेशान', 20 राज्यों में चलेगा चुनाव आयोग का अभियान, घर-घर जाकर फॉर्म 6 भरवाएंगे BLO
3 hrs agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
4 hrs agoDivyangjan FASTag New Validity Rules 2026: अब हर साल FASTag रिन्यू कराने का झंझट खत्म, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
6 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हिरासत में लिए गए AAP नेताओं समेत 150 लोग, जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन जारी
6 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines