Mallikarjun Kharge Ultimatum To Adhir Ranjan : इंडिया महागठबंधन में सीएम ममता बनर्जी की भूमिका पर विवाद गहराता जा रहा है। इसे लेकर कांग्रेस के दो दिग्गज नेता आमने-सामने आ गए हैं। अधीर रंजन चौधरी ने कहा था कि मुझे ममता बनर्जी पर भरोसा नहीं है, क्योंकि वह महागठबंधन को छोड़कर भागी थीं। इस पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चेतावनी देते हुए कहा कि बंगाल कांग्रेस के प्रमुख अधीर चौधरी को महागठबंधन पर पार्टी आलाकमान के फैसले का पालन करना चाहिए।
यह भी पढ़ें : ‘पीएम मोदी हिंदू धर्म पर राहुल गांधी के साथ डिबेट नहीं कर पाएंगे…’ प्रियंका गांधी का बड़ा बयान
महागठबंधन पर पार्टी हाईकमान लेगा फैसला : कांग्रेस अध्यक्ष
कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मुंबई में पत्रकारों से बातचीत करते हुए एक सवाल के जवाब में कहा कि सीएम ममता बनर्जी पूरी तरह से इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं। इस पर मीडिया ने अगला सवाल पूछा कि अधीर रंजन चौधरी के विचार टीएमसी से मेल नहीं खाते हैं तो खड़गे ने कहा कि वह (अधीर रंजन चौधरी) फैसला करने वाले नहीं हैं। फैसला करने के लिए हम हैं, आलाकमान है। कांग्रेस फैसला करेगी। हम जो भी तय करेंगे वह सही होगा और उसका पालना करना होगा। अगर कोई इसका पालन नहीं करता है तो उसे छोड़ना होगा।
यह भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024: अबतक 9000 करोड़ का अवैध सामान जब्त, 2019 की तुलना में ढाई गुना ज्यादा बरामदगी
पश्चिम बंगाल में पार्टी को बचाने की कोशिश कर रहे : अधीर रंजन चौधरी
अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि वे पश्चिम बंगाल में कांग्रेस को नष्ट करने वाले किसी भी व्यक्ति के साथ सहानुभूति नहीं रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि वे एक पार्टी के सैनिक के रूप में इस लड़ाई को नहीं रोक सकते हैं। उनकी लड़ाई (टीएमसी के खिलाफ) एक वैचारिक लड़ाई है। यह कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। वे बंगाल में पार्टी को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। बीजेपी और टीएमसी दोनों एक साथ हैं।
यह भी पढ़ें : राहुल गांधी बोले- प्रियंका पापा की फेवरेट थीं और मैं दादी का…वायरल हो रहा दोनों का Video
इंडिया अलायंस को बाहर से सपोर्ट देगी TMC : सीएम ममता बनर्जी
आपको बता दें कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि अगर केंद्र में इंडिया अलायंस की सरकार बनती है तो टीएमसी बाहर से सपोर्ट देगी। वहीं, उन्होंने शनिवार को फिर कहा कि टीएमसी दिल्ली में इंडिया महागठबंधन का हिस्सा है, लेकिन पश्चिम बंगाल में नहीं। हम राष्ट्रीय स्तर पर महागठबंधन के साथ हैं, लेकिन बंगाल में टीएमसी अकेले चुनाव लड़ रही है।
संबंधित खबरें
पटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
37 mins ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
58 mins agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
1 hr agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
2 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
2 hrs agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
7 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
8 hrs agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
9 hrs agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
10 hrs agoअसम में कांग्रेस को बड़ा झटका, बैलेट पेपर पर हुआ निकाय चुनाव हारी पार्टी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines