'पीएम मोदी हिंदू धर्म पर राहुल गांधी के साथ डिबेट नहीं कर पाएंगे...' प्रियंका गांधी का बड़ा बयान

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण का प्रचार खत्म होने के बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा वालों ने राहुल गांधी का घर छीन लिया, सांसदी छीन ली लेकिन वे इन लोगों के सामने झुके नहीं।

Priyanka Gandhi Slams PM Modi

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी

Priyanka Gandhi Slams PM Modi: लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण का प्रचार आज शाम 5 बजे थम गया। इस चरण में 8 राज्यों की 57 सीटों पर मतदान होना है। जिसमें रायबरेली सीट भी शामिल हैं। इस सीट से इस बार सोनिया गांधी की जगह राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं। 2019 के चुनाव में उन्हें अमेठी से हार का सामना करना पड़ा था। रायबरेली सीट कांग्रेस के लिए साख का सवाल बन गई है। अब तक प्रियंका गांधी जोकि पूरे देश में प्रचार कर रही थी लेकिन इस पूरे चरण में वे रायबरेली में ही रहीं। इस बीच प्रियंका गांधी ने आज कहा कि मैं दावा करती हूं कि पीएम मोदी हिंदू धर्म पर राहुल गांधी के साथ बहस नहीं कर पाएंगे। उन्होंने यह बात एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में कही।

विज्ञापन

प्रियंका गांधी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि राहुल गांधी बहुत अच्छे प्रधानमंत्री बनते क्योंकि वे देश को गहराई से समझते हैं। इतना ही नहीं वे हिंदू धर्म की गहराइयों को भी समझते हैं। अगर मोदीजी, राहुल गांधी के साथ डिबेट करें तो मैं दावे के साथ कहती हूं कि वे राहुल जी के साथ बोल नहीं पाएंगे। इस चुनाव में यह तय किया गया है कि इंडिया गठबंधन के नेता यह तय करेंगे कि पीएम कौन बनेगा वे जिस पर मोहर लगाएंगे हम उसे अपना समर्थन देंगे।

विज्ञापन

भाजपा ने उनको घर से निकाला लेकिन वे झुके नहीं

प्रियंका ने कहा कि राहुल जी पर मीडिया से लेकर भाजपा के नेताओं ने इतने आरोप लगाए लेकिन राहुल जी अडिग खड़े रहे। वे झुकते नहीं हैं। डरते नहीं हैं। भाजपा के लोगों ने उनको घर से निकाला, संसद से निकाला, मुकदमे लगाए, लेकिन राहुल जी झुके नहीं। पूरा देश समझ रहा है कि यह आदमी सच बोलेगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और बीजेपी बैकफुट पर हैं। हम लगातार उनसे अपील कर रहे हैं कि मोदीजी मुद्दे पर आइए लेकिन वे मुद्दे पर नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ