कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के एक आपत्तिजनक बयान से बवाल मच गया. उन्होंने पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में पीएम मोदी के पिता को लेकर विवादित टिप्पणी की. खरगे के भाषण के दौरान जमकर हंगामा हुआ. कई लोग हाथापाई तक उतर आए. लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष रुके नहीं और भाषण जारी रखा.
ये भी पढ़ें: ‘देश को अंधेरे में क्यों रखा जा रहा…’, चीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
क्या बोले खरगे?
पटना में डॉ. कृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में खरगे भाषण दे रहे थे. कांग्रेस अध्यक्ष ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों को आजादी की दूसरी लड़ाई करार देते हुए इस प्रक्रिया को तत्काल रोकने, भविष्य के सभी चुनाव मतपत्रों के जरिये कराने और पिछले दो सालों में हुए सभी विधानसभा चुनावों को रद्द करने की भी मांग की. वो लगातार पीएम मोदी के खिलाफ बोल रहे थे. इस दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति ने कहा कि पीएम मोदी कहीं नहीं जाएंगे. इसपर खरगे ने जवाब दिया, “मोदी का बाप भी जाएगा.” कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उस व्यक्ति को पीटना शुरू कर दिया.
RSS और BJP पर साधा निशाना
खरगे ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की विचारधारा देश में विभाजन को और गहरा कर रही है. उन्होंने दावा किया, ”जब तक RSS की विचारधारा खत्म नहीं होगी, तब तक देश में शांति नहीं होगी.” खरगे ने मतदाता सूची में हेरफेर करने और विपक्षी दलों के समर्थकों के नाम हटाने का आरोप लगाते हुए, चुनाव प्रक्रिया और निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए. उन्होंने लोगों से सड़कों पर उतरने, अपने अधिकारों के लिए लड़ने और संविधान की रक्षा करने की अपील करते हुए कहा, ”पश्चिम बंगाल, हरियाणा, बिहार और महाराष्ट्र में ‘वोट चोरी’ के जरिये हथियाई गई सरकारों को हटाना होगा.”
संबंधित खबरें
सुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
2 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
3 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
3 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
3 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
4 hrs ago'1 नवंबर को दिल्ली चलो और देश बचाओ', राहुल गांधी की देशवासियों से खास अपील
5 hrs agoPM ने तीर्थ यात्रा से की 'मन की बात' की तुलना, खेती में सुधार पर दिया जोर
7 hrs ago'दुश्मन के ठिकाने पहुंच से दूर नहीं', IAF प्रमुख की पाकिस्तान को चेतावनी
7 hrs ago'देशद्रोही, दुर्भाग्यपूर्ण', फारूक अब्दुल्ला की टिप्पणी पर क्या बोली BJP?
9 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines