LPG Gas Booking New Update: गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत! बढ़ गई e-KYC की लास्ट डेट, जानें अब किस तारीख तक होगी केवाईसी

LPG Cylinder e-KYC New Deadline: एलपीजी उपभोक्ताओं को राहत, ई-केवाईसी कराने की आखिरी तारीख 23 अगस्त तक बढ़ी. जानें OTP डिलीवरी और नई बुकिंग गाइडलाइंस.

LPG e-KYC New Deadline August 2026
1 / 6

एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) की ई-केवाईसी (e-KYC) कराने की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी गई है. जानिए अब आपके पास कितना समय बाकी है.

विज्ञापन

क्या है नई डेडलाइन?

क्या है नई डेडलाइन? 2 / 6

पहले e-KYC कराने की अंतिम तिथि 16 अगस्त थी, जिसे अब बढ़ाकर 23 अगस्त कर दिया गया है. ऐप में आ रही तकनीकी खराबी और लंबी लाइनों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है.

विज्ञापन

क्यों आ रही थी दिक्कत?

क्यों आ रही थी दिक्कत?3 / 6

पूरी प्रक्रिया डिजिटल होने की वजह से सर्वर धीमा चल रहा था और मोबाइल ऐप ठीक से काम नहीं कर रहा था, जिससे एजेंसियों पर भीड़ बढ़ गई थी.

क्यों जरूरी है e-KYC करवाना?

क्यों जरूरी है e-KYC करवाना?4 / 6

ऑयल कंपनियां कालाबाजारी रोकने के लिए डाटा अपडेट कर रही हैं. केवाईसी के दौरान ग्राहक अपना नया मोबाइल नंबर भी अपडेट करवा सकते हैं ताकि बुकिंग में दिक्कत न आए.

विज्ञापन

बुकिंग और डिलीवरी के नए नियम

बुकिंग और डिलीवरी के नए नियम5 / 6

अब सिलेंडर की डिलीवरी OTP आधारित हो गई है. नए नियमों के तहत शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में 45 दिन पर ही अगली बुकिंग हो सकेगी.

भारत में एलपीजी उत्पादन पर बड़ा फैसला

भारत में एलपीजी उत्पादन पर बड़ा फैसला6 / 6

वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय ने 21 रिफाइनरी कंपनियों को प्रतिदिन 63,810 टन एलपीजी उत्पादन का टारगेट दिया है, जो देश की 70% दैनिक खपत के बराबर है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन