Flight Luggage Rules: अगर आप फ्लाइट के जरिए हवाई यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं तो आपको नागरिक उड्डयन ब्यूरो (BCAS) के नए नियमों का पता होना जरूरी है। बीसीएएस ने हैंड बैगेज नियमों में संशोधन किया है। अगर आपको नियम नहीं पता होंगे तो एयरपोर्ट पर जुर्माना देना पड़ सकता है। BCAS के नए नियमों के तहत अब यात्रियों को फ्लाइट के अंदर केवल एक ही हैंड बैग या केबिन बैग ले जाने की परमिशन होगी। उड़ान चाहे घरेलू हो या इंटरनेशनल।
एक हैंड बैग के अलावा जो भी बैग होंगे, उनको चेक इन करवाना जरूरी होगा। विमान में दाखिल होने से पहले यात्रियों को सुरक्षा जांच करवानी होती है। लेकिन यात्रियों की बढ़ती संख्या के कारण अब नियमों में बदलाव किया गया है। BCAS और एयरपोर्ट की सिक्योरिटी के लिए तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने अब नियमों को और सख्त कर दिया है। सख्ती के कारण अब एयरलाइंस ने भी अपने नियमों में बदलाव किए हैं।
यह भी पढ़ें : भीषण ठंड, कोहरा और बारिश का अलर्ट, दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?
एयर इंडिया ने नए नियम लागू होने की पुष्टि की है। एयरलाइन के अनुसार अब प्रीमियम इकोनॉमी और इकोनॉमी क्लास के पैसेंजर्स को अधिकतम 7 किलो तक का हैंड बैग ले जाने की परमिशन है। वहीं, बिजनेस या फर्स्ट क्लास के पैसेंजर्स के लिए लिमिट 10 किलोग्राम रखी गई है। इसके अलावा बैग का आकार भी सुनिश्चित किया गया है। बैगेज का आकार 40 CM (लंबाई), 20 CM (चौड़ाई) और 55 CM (ऊंचाई) से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
यह भी पढ़ें:Weather Forecast: उत्तर भारत में छाया कोहरा, इन 6 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर के मौसम का हाल
एयर इंडिया की तरफ से कहा गया है कि हैंड बैग का कुल आयाम (Overall Dimensions) 115 सेंटीमीटर से ज्यादा न हो। अगर आयाम ज्यादा मिला तो यात्रियों से अतिरिक्त शुल्क चार्ज किया जाएगा। हालांकि जो लोग 2 मई 2024 से पहले टिकट बुक कर चुके हैं, उनको विशेष छूट देने का प्रावधान है।
जानें इंडिगो एयरलाइंस के नियम
इंडिगो एयरलाइंस के अनुसार यात्री सिर्फ 7 किलोग्राम तक का केबिन बैग ले जा सकते हैं। जिसका आयाम 115 सेंटीमीटर से ज्यादा न हो। सिर्फ एक ही व्यक्तिगत बैग ले जाने की परमिशन है। अगर लेडीज या लैपटॉप बैग है तो इसका वजह 3 किलोग्राम से अधिक नहीं होना चाहिए। नए नियमों का पालन न करने पर अतिरिक्त शुल्क या जुर्माने का प्रावधान किया गया है।
संबंधित खबरें
'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
23 mins ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
1 hr agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 hr agoअंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
2 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
3 hrs agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
3 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
5 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
7 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
7 hrs ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines