ACCIDENT.jpg
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, गंडेरबल में खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी बस, 30 यात्री घायल

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी घायल श्रद्धालुओं को पहले घटना स्थल पर प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया. घायलों में राजस्थान, मध्य प्रदेश और दिल्ली के श्रद्धालु शामिल हैं.

जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के दौरान मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया. राज्य के गंडेरबल जिले के गुंड इलाके में एस-मोड़ के पास श्रद्धालुओं से भरी एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. इस हादसे में करीब 30 श्रद्धालु घायल हो गए है. राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पहाड़ी सड़क पर बस चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद बस पलटते हुए खाई में जा गिरी.

यह भी पढ़ें: ‘इन्हें कौन जन्म दे रहा?’, CJP के GenZ प्रोटेस्टर्स पर कंगना रनौत का फूटा गुस्सा; सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास

विज्ञापन

सुरक्षाबलों ने बचाई घायलों की जान


हादसे की सूचना मिलते ही गुंड थाना पुलिस ने थाना प्रभारी (SHO) रईस अहमद की टीम ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया. पुलिस के साथ घायलों को बचाने के लिए इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (ITBP), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 118वीं बटालियन, 2 असम राइफल्स, 21 राष्ट्रीय राइफल्स, यात्रा सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर सहयोग किया. सभी एजेंसियों के टीमवर्क के चलते घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया.

घटना स्थल पर प्राथमिक उपचार


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी घायल श्रद्धालुओं को पहले घटना स्थल पर प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया. घायलों में राजस्थान, मध्य प्रदेश और दिल्ली के श्रद्धालु शामिल हैं. सभी की हालत पर डॉक्टरों की टीम लगातार नजर बनाए हुए है और आवश्यक चिकित्सकीय जांच की जा रही है. हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटनास्थल को घेर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. इस बीच अमरनाथ यात्रा प्रशासन और स्थानीय प्रशासन अन्य श्रद्धालुओं के लिए राहत एवं वैकल्पिक परिवहन की व्यवस्था सुनिश्चित करने में जुटा हुआ है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ