देशभर की बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा, India Post ने बदले स्पीड पोस्ट के रेट, जानें राखी भेजने को अब कितने पैसे लगेंगे?

Speed Post Rates: इंडिया पोस्ट में स्पीड पोस्ट के रेट बदल दिए हैं, जिससे राखी भेजने वाली बहनों को बड़ा फायदा होगा. रेट बदलने के साथ इंडिया पोस्ट ने क्लीयर किया है कि कौन-सा सामान डॉक्यूमेंट कहलाएगा और कौन-सा सामान पार्सल होगा?

India Post

इंडिया पोस्ट ने स्पीड पोस्ट के नए रेट नोटिफाई कर दिए हैं.

विज्ञापन

रक्षाबंधन से पहले देशभर की बहनों को बड़ा तोहफा मिल गया है. भारतीय डाक विभाग ने 24 स्पीड पोस्ट और 48 स्पीड पोस्ट वाली सेवाओं के रेट बदल दिए हैं. दोनों सेवाओं से जुड़े नियमों में बदलाव करते हुए क्लीयर कर दिया है कि स्पीड पोस्ट किए जाने वाले किस सामान को डॉक्यूमेंट माना जाएगा और किस सामान को पार्सल की गैलरी में रखा जाएगा. 24 स्पीड पोस्ट का मतलब 24 घंटे में डिलीवरी और 48 स्पीड पोस्ट का मतलब 48 घंटे में डिलीवरी है. डाक विभाग ने नए नियम और नई रेट लिस्ट नोटिफाई भी कर दी है. देशवासियों को अब नई रेट लिस्ट के अनुसार ही स्पीड पोस्ट के लिए पेमेंट करनी होगी.

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में पीएम मोदी भी लगाते हैं पैसा, सिर्फ ब्याज से ही हो जाती है लाखों की कमाई!

विज्ञापन

डॉक्यूमेंट की कैटेगरी में आएंगी ये सभी चीजें

इंडिया पोस्ट के नोटिफिकेशन के अनुसार, लेटर, बैंकों की वेलकम किट, पासबुक, चेक बुक, बैंक स्टेटमेंट, प्लास्टिक कार्ड, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड को डॉक्यूमेंट माना जाएगा. पैन कार्ड, आधार कार्ड, वाटर कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस भी डॉक्यूमेंट की कैटेगिरी में आएंगे. राखी के लिफाफे, पैकेट और ग्रीटिंग कार्ड भी डॉक्यूमेंट माने जाएंगे. उपरोक्त चीजों के अलावा बाकी सभी सामान पार्सल कहलाएंगे. वहीं इंडिया पोस्ट का बदलाव करने का मकसद स्पीड पोस्ट सर्विस को मॉडर्न, ट्रांसपेरेंट और फास्ट बनाना है. इसलिए अब लोगों को डॉक्यूमेंट और पार्सल का अंतर समझकर स्पीड पोस्ट करना होगा.

अब स्पीड पोस्ट के लिए इतने रुपये देने होंगे

बता दें कि एक अगस्त 2026 से 24 स्पीड पोस्ट के लिए वजन और दूरी के आधार पर 38 रुपये से 186 रुपये प्रति पैकेट देने होंगे. 50 ग्राम से कम वजन वाले पैकेट की लोकल डिलीवरी के लिए 38 रुपये और देश में कहीं भी डिलीवरी के लिए 94 रुपये लगेंगे. 51 से 250 ग्राम वजन वाले पैकेट के लिए 118-154 रुपये और 251-500 ग्राम वजन वाले पैकेट के लिए 140-186 रुपये प्रति पैकेट देने होंगे. 24 घंटे वाली स्पीड पोस्ट के लिए 38 से 100 रुपये और 48 घंटे वाली सर्विस के लिए 48 से 72 रुपये लगेंगे. 48 स्पीड पोस्ट सर्विस के लिए वजन और दूरी के आधार पर 61 से 121 रुपये प्रति पैकेट लगेंगे. 24 स्पीड पोस्ट और 48 स्पीड पोस्ट सर्विस 6 शहरों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में ही उपलब्ध हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ