Mahua Moitra vs Rekha Sharma : तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा ने एक बार फिर नया विवाद शुरू कर दिया है। इस बार उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा को निशाना बनाया है। रेखा शर्मा को लेकर मोइत्रा की पाजामा टिप्पणी पर आयोग ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। मोइत्रा के इस बयान को आयोग ने अपमानजनक और भद्दा करार देते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी है। हालांकि, महुआ मोइत्रा को आयोग की इस धमकी से कोई फर्क पड़ता नजर नहीं आ रहा। उन्होंने रेखा शर्मा के पुराने बयानों का जिक्र करते हुए उन्हें ‘सीरियल ऑफेंडर’ यानी बार-बार अपराध करने वाला करार दिया है।
4 जुलाई को रेखा शर्मा हाथरस में मची भगदड़ में घायल हुई महिलाओं से मिलने वहां पहुंची थीं। इस हादसे में 121 लोगों की जान गई थी। उनके इस दौरे को लेकर सोशल मीडिया पर सामने आए कुछ वीडियोज में देखने को मिला था कि घटना स्थल पर उनके लिए कोई छाता लिए उनके साथ खड़ा था। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने हैरानी जताते हुए सवाल किया था कि क्या महिला आयोग की अध्यक्ष अपना छाता भी नहीं संभाल सकती हैं। महुआ मोइत्रा ने भी ऐसी की एक पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए लिखा था कि वह अपने बॉस का पाजामा संभालने में बहुत व्यस्त हैं। रेखा शर्मा पर अक्सर आरोप लगते रहे हैं कि वह भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के इशारों पर काम करती हैं।
मोइत्रा के बयान पर रेखा का रिएक्शन
महुआ मोइत्रा की इस टिप्पणी पर रेखा शर्मा की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई थी। उन्होंने टीएमसी सांसद को ‘ट्रोल’ बताते हुए कहा कि वह (महुआ मोइत्रा) अपना काम करने में रुचि नहीं रखती हैं, उन्हें लोगों को ट्रोल करने में मजा आता है। मैं ट्रोलर्स को अपना समय नहीं देती। था। रेखा शर्मा ने घटना को लेकर सफाई भी दी और सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि छाता मेरे सिर पर नहीं था। न मैंने ऐसा करने को कहा था और न ही मुझे पता चला कि कोई छाता लेकर चल रहा है। बहुत भीड़ थी, मैं स्थिति का जायजा लेने और लोगों से बात करने में व्यस्त थी। शर्मा ने मोइत्रा की टिप्पणी को लेकर लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला और दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा को भी पत्र लिखा है।
FIR की धमकी पर क्या बोलीं मोइत्रा?
आयोग ने मोइत्रा की टिप्पणी का स्वत: संज्ञान लेते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग उठाई है। लेकिन, महुआ मोइत्रा इससे परेशान नहीं हैं। उन्होंने दिल्ली पुलिस को चुनौती दी है कि हिम्मत है तो बंगाल के नादिया में आएं और मोइत्रा को गिरफ्तार करें। उन्होंने एक पोस्ट में दिल्ली पुलिस को संबोधित करते हुए कहा कि अगर आप तुरंत गिरफ्तारी के लिए मुझसे मिलना चाहते हैं तो अगले 3 दिन तक मैं नादिया में रहूंगी। मैं अपना छाता खुद संभाल सकती हूं। इसके बाद उन्होंने रेखा शर्मा के कुछ पुराने बयानों के स्क्रीनशॉट शेयर किए। ये बयान अरविंद केजरीवाल, सोनिया गांधी और लालू प्रसाद यादव जैसे नेताओं को लेकर थे। फिर उन्होंने शर्मा को सीरियल ऑफेंडर बता दिया।
ये भी पढ़ें: इस देश ने पेश किया Porn Passport! क्यों पड़ी जरूरत?
ये भी पढ़ें: कैसे पाकिस्तान में फ्रांस से भी ज्यादा महंगा हो गया है दूध!
ये भी पढ़ें: हेमंत सोरेन की वापसी झारखंड में BJP के लिए संकट क्यों
ये भी पढ़ें: स्टार्मर की जीत का भारत के साथ डील पर क्या होगा असर?
संबंधित खबरें
वर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
4 mins agoCJP प्रोटेस्ट की इजाजत को लेकर सुप्रीम कोर्ट में थोड़ी देर में सुनवाई
36 mins agoपुलिस ने नहीं दी CJP प्रदर्शन को मंजूरी, दिल्ली बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
2 hrs ago57 मेट्रो बंद, ट्रेनें रद्द, CJP प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने कसी कमर
2 hrs agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
3 hrs agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार
4 hrs agoभारत ने स्टारलिंक को ब्लॉक के आरोपों को नकारा; मस्क ने पूछा- असली बॉस कौन?
5 hrs agoउपचुनाव LIVE: बंगाल में दोनों सीटों पर BJP, पुडुचेरी में NDA की सहयोगी जीती
7 hrs agoआज फिर सड़क पर उतरेगा 'INDIA', राष्ट्रपति भवन तक मार्च की तैयारी
7 hrs agoLIVE: राष्ट्रपति ने 'इंडिया अलायंस' को आज रात 8 बजे दिया मुलाकात का वक्त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines