महबूब उल हक कौन? जिस पर CM ने लगाया 'फ्लड जिहाद' का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mahbubul Hoque Arrest : असम की पुलिस ने मेघालय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (USTM) के मालिक महबूब उल हक को गिरफ्तार किया, जिस पर सीएम हिमंत बिस्वा सरमा फ्लड जिहाद समेत कई आरोप लगा चुके हैं।

mahbubul hoque

Mahbubul Hoque Arrest

Mahbubul Hoque Arrest : असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मेघालय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (USTM) के मालिक महबूब उल हक पर फ्लड जिहाद का आरोप लगाया। एक मामले में स्थानीय पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की और गुवाहाटी स्थित घर से महबूब उल हक को अरेस्ट कर लिया। आइए जानते हैं कि कौन है महबूब उल हक?

विज्ञापन

कौन है महबूब उल हक?

शिक्षा अनुसंधान और विकास फाउंडेशन की ओर से मेघालय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (USTM) संचालित किया जाता है, जिसकी स्थापना असम के करीमगंज जिले के बंगाली मूल के मुस्लिम होक ने बराक घाटी में की थी। इस वक्त महबूब उल हक इस यूनिवर्सिटी के चांसलर हैं।

विज्ञापन

स्टूडेंट्स को नकली सर्टिफिकेट-डिग्री बांट रहा USTM : CM

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने महबूब उल हक पर ‘फ्लड जिहाद’ समेत कई आरोपों को लेकर हमले किए। पिछले सप्ताह उन्होंने कहा था कि यूएसटीएम धोखाधड़ी कर रहा है और स्टूडेंट्स को नकली सर्टिफिकेट और डिग्री बांट रहा है। हालांकि, यूनिवर्सिटी ने इन आरोपों को गलत बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया।

विज्ञापन

गुवाहाटी में आई बाढ़ की वजह यूएसटीएम : हिमंत बिस्वा सरमा

उन्होंने पिछले साल अगस्त में फ्लड जिहाद शब्द इस्तेमाल करते हुए यूएसटीएम के निर्माण कार्यों की वजह से गुवाहाटी में आई बाढ़ का आरोप लगाया था। इसके लिए यूनिवर्सिटी कैंपस के लिए जंगलों और पहाड़ों की कटाई जिम्मेदार है। आपको बता दें कि किसी बिल्डिंग या इमारत से पानी की निकासी रोकना फ्लड या बाढ़ जिहाद माना जाता है।

विज्ञापन

जानें किस मामले में पुलिस ने किया अरेस्ट

असम पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की कि महबूब उल हक को श्रीभूमि जिले में दर्ज एक केस में गिरफ्तार किया गया है। यह मामला सीबीएसई द्वारा शुक्रवार को आयोजित कक्षा 12वीं की फिजिक्स परीक्षा के दौरान श्रीभूमि जिले के पथरकंडी क्षेत्र में सेंट्रल पब्लिक स्कूल में कानून और व्यवस्था की स्थिति पैदा हो गई थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ