Telangana News: तेलंगाना के महबूबाबाद जिले का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि मछलियों से भरा एक ट्रक पलटा हुआ है। लोग घायलों की मदद करने के बजाय मछलियों की खुली लूट कर रहे हैं। जिसको भी मौका मिल रहा है, वह मछलियों को बैग में भरकर निकल रहा है। बताया जा रहा है कि मारीपेडा के पास ये हादसा हुआ है। स्थानीय लोगों की भीड़ हादसे के बाद लग गई। लोग मछलियों को बैग में भरकर भागते दिखे। वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूजर्स में गुस्सा दिख रहा है। यूजर्स इसे शर्मनाक हरकत बताते हुए कमेंट कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:बाथरूम से लेकर बेडरूम तक सब जगह कैमरे, दिल्ली में लड़की को देखता था मकान मालिक का बेटा… ऐसे खुला राज
बताया जा रहा है कि ट्रक खम्मम से वारंगल जा रहा था। लेकिन एकदम इसने नियंत्रण खो दिया। जिसकी वजह से बीच सड़क पर पलट गया। जिसके कारण एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। लेकिन स्थानीय लोगों का ध्यान उसकी मदद करने के बजाय मछलियों को इकट्ठा करने पर गया। जिसके बाद नेटिजन्स ने लोगों के अजीब व्यवहार को लेकर टिप्पणी की। बताया जा रहा है कि सूचना के बाद मौके पर तेलंगाना पुलिस की टीम पहुंची। जिसने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया। मछली लूटने की कोशिश कर रहे कई लोगों को अरेस्ट भी किया गया है।
…जब मुर्गियां उठाकर भागे थे लोग
मई में भी ऐसा मामला सामने आया था। जब सिकंदराबाद के बोइनपल्ली में शराब की बोतलें ले जा रही एक लॉरी हादसे का शिकार हो गई थी। यहां भी स्थानीय लोग शराब की बोतलें उठाने के लिए दौड़ पड़े थे। वहीं, कुछ दिन पहले कृष्णा जिले में गन्नावरम राजमार्ग पर ऐसा ही हादसा हुआ था। एक पेट्रोल टैंकर पलट गया था, जिससे अफरातफरी मच गई थी। वहीं, मेढक जिले में कई दिन पहले मुर्गियों को ले जा रही एक वैन ने नियंत्रण खो दिया था। जिसके बाद सड़क पर 1200 मुर्गियां बिखर गई थीं। लोगों ने इस स्थिति का फायदा उठाया था। लोग मुर्गियों को उठाकर घटनास्थल से भाग गए थे।
यह भी पढ़ें:‘अब मैं किसी को जिंदा नहीं छोड़ूंगा…’, बदलापुर एनकाउंटर से पहले पुलिस वैन में क्या हुआ?
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
4 hrs agoLIVE: खुली बस में सवार होकर रामलीला मैदान के लिए निकले राहुल गांधी
6 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
6 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
13 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
13 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
15 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
15 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
15 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
16 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines