---विज्ञापन---

देश

Maharastra: आमने सामने शिंदे व उद्धव की दही हांडी, 370 जगह आयोजन

राहुल पांडे, महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में इस बार दही हांडी को लेकर अलग ही उत्साह दिखाई दे रहा है। कोरोना की वजह से लगे प्रतिबंध हटने के बाद दही हांडी का कार्यक्रम धूमधाम से मनाने की तैयारी की जा रही है। मटकी फोड़ने की प्रैक्टिस में गोविंदाओं की टोली पिछले कई दिनों से जुटी हुई है। […]

राहुल पांडे, महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में इस बार दही हांडी को लेकर अलग ही उत्साह दिखाई दे रहा है। कोरोना की वजह से लगे प्रतिबंध हटने के बाद दही हांडी का कार्यक्रम धूमधाम से मनाने की तैयारी की जा रही है। मटकी फोड़ने की प्रैक्टिस में गोविंदाओं की टोली पिछले कई दिनों से जुटी हुई है।

उत्सव बड़े ज़ोर शोर से मनाया जाएगा

---विज्ञापन---

राज्य में कोरोना के दो साल बाद अब इस साल दही हंडी का उत्सव बड़े ज़ोर शोर से मनाया जाएगा। इस उत्सव के लिए गोविंदा पथक भी तैयारी में लगे हैं। राज्य में सत्ता में शामिल बीजेपी भी इस बार बड़े उत्साह से ये त्योहार मना रही है। मुंबई के वर्ली इलाके में होने वाला दही हांडी का आयोजन और सीएम शिंदे के गढ़ ठाणे में चल रही हांडी फोड़ने की तैयारी चर्चा का केंद्र बनी हुई है।

आमने सामने शिंदे व उद्धव की दही हांडी

---विज्ञापन---

ठाणे में शिंदे गुट और उद्धव गुट कुछ ही मीटर के फासले पर दही हांडी का बड़ा आयोजन कर रहें हैं। वर्ली के जिस जाम्भोरी मैदान में भाजपा दही हांडी का कार्यक्रम कर रही है वो पूर्व मंत्री और उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे का विधानसभा क्षेत्र है। यहां पहले दही हांडी का उत्सव पूर्व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और मौजूदा समय मे उद्धव गुट के विधान परिषद के सदस्य सचिन अहीर करते थे। सचिन अहिरे के बाद शिवसेना के विधायक सुनील शिंदे ने दही हांडी का आयोजन किया था। लेकिन प्रतिबंध हटते ही इस बार भाजपा ने बाजी मारते हुए इस मैदान को सबसे पहले कार्यक्रम करने के लिए बुक करा लिया।

डिप्टी सीएम यहां जाएंगे 

---विज्ञापन---

आदित्य ठाकरे के विधानसभा क्षेत्र जाम्भोरी मैदान में भाजपा मुंबई महानगर पालिका में भ्रष्टाचार की दही हांडी फोड़ेगी। इस आयोजन में खुद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और भाजपा के नवनियुक्त मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार भी उपस्थित रहेंगे। आयोजक संतोष पांडेय ने बताया कि हमे जब मालूम पड़ा कि महाविकास आघाडी की और से दही हांडी के लिए मैदान को बुक नही कराया गया है तो हमने यहां बड़ी आयोजन करने की प्लानिंग की है। अगर वर्ली विधानसभा की बात कर ले तो यहां से भले ही आदित्य विधायक है, लेकिन एक समय यहां से भाजपा का विधायक भी रहें है। यह विधानसभा हमारी है। आदित्य भाजपा के साथ गठबंधन में जीतकर आये थे।

370 स्थानों पर दही हांडी उत्सव

---विज्ञापन---

बता दें कि मुंबई भाजपा द्वारा 370 स्थानों पर दही हांडी उत्सव का आयोजन किया गया है और मेगा दही हांडी उत्सव वर्ली विधानसभा क्षेत्र के जंबोरी मैदान से शुरू होगा। साथ ही तकरीबन 1 हजार गोविंदा पथको में शामिल 50 हजार गोविंदाओं को 10 लाख का बीमा कवर दिया गया है। महाराष्ट्र सरकार ने गोविंदा दही हंडी को साहसी खेल का दर्जा देने की घोषणा की है।

First published on: Aug 18, 2022 08:56 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola