Maharashtra Pune Hit And Run Case: लग्जरी कार ऑडी ओवरस्पीड से जा रही थी कि एक बाइक और एक स्कूटी को टक्कर मार दी। पहले स्कूटी को टक्कर मारी, जिससे 2 युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। फिर एक बाइक को टक्कर मारी, जिस पर सवार डिलीवरी ब्वॉय गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं ऑडी ड्राइवर युवकों को रौंदने के बाद कार लेकर फरार हो गया था, जिसे CCTV फुटेज से शिनाख्त करके गिरफ्तार किया गया।
यह भी पढ़ें:14 साल की लड़की बनी मां! बेटी को रेलवे ट्रैक पर फेंका, पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे
शराब पीकर ओवरस्पीड से ड्राइविंग का शक
मामला एक बार फिर महाराष्ट्र के पुणे जिले का है। मृतक का नाम राउफ अकबर शेख है। आरोपी की शिनाख्त गांव हडपसर निवासी आरोपी चालक आयुष प्रदीप तायल (34) के रूप में हुई। उसे गिरफ्तार करके उसकी ऑडी कार को जब्त कर लिया गया है। देररात करीब डेढ़ बजे पुणे के कोरेगांव पार्क इलाके में गूगल बिल्डिंग के सामने यह हिट एंड रन की घटना हुई। घायलों का बयान है कि शायद ऑडी ड्राइवर प्रदीप तायल ने शराब पी रखी थी और वह ओवरस्पीड से ड्राइव कर रहा था।
यह भी पढ़ें:एक लाख का इनामी…बेचता था कबाड़; जावेद मीरपुरिया दुबई से लौटते ही दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों हुआ गिरफ्तार?
सिर के बल चोट लगने से हुई युवक की मौत
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी ABC रोड से ताड़ी गुटा चौक की तरफ जा रहा था, जब उसने बाइक और स्कूटी को टक्कर मारी। ऑडी कार का नंबर MH12 NE 4464 है। पहले ऑडी ने एक्टिवा स्कूटी को टक्कर मारी। इस पर 3 लोग सवार थे, जो टक्कर लगते ही सड़क पर गिर गए। आगे जाकर कार ने बाइक को टक्कर मार दी। उस पर सवार राउफ सिर के बल सड़क पर गिरा, लेकिन कार ड्राइवर रुकने की बजाय फरार हो गया। राहगीरों ने राउफ को संभाला और पुलिस को फोन करके हादसे के बारे में बताया। पुलिस ने मौके पर जाकर चारों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
यह भी पढ़ें:UP में एक महीने की बेटी की बलि; जानें कहां और क्यों अंजाम दी गई वारदात?
संबंधित खबरें
'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
46 mins agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
1 hr agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
1 hr agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
2 hrs agoवेनेजुएला-रूस ऑयल, ट्रेड डील... रुबियो के दौरे से भारत को क्या मिल सकता है?
3 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
3 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
4 hrs agoसोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहले ही पोस्ट पर आए लाखों व्यूज
5 hrs agoकम नहीं हुईं आशुतोष रांका-सौरव दास की मुश्किलें, अब क्राइम ब्रांच ने बुलाया
5 hrs ago'मैं ट्रैवल एजेंट थोड़ी हूं...', राहुल की विदेश यात्रा के सवाल पर शशि थरूर
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines