हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बिल्ली के चक्कर में 5 की मौत, महाराष्ट्र में परिवार के साथ ऐसे हुआ हादसा

Maharashtra Family Poisonous Gas Incident: महाराष्ट्र के एक गांव में दिल दहलाने वाला हादसा हुआ, जिसमें परिवार के 5 सदस्यों की मौत हो गई। वे एक जानवर के चक्कर में कुएं में उतरे थे, लेकिन उनके शव बाहर आए। हादसे के बारे में जानकर इलाके में दहशत फैल गई है।

विज्ञापन
कुएं में उतरे लोगों के शवों को निकालने में बचाव दल की मदद करते स्थानीय लोग।

Maharashtra Family Died While Saving Cat: महाराष्ट्र में बिल्ली को बचाने के चक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई। हादसा बीते दिन हुआ। बिल्ली कुएं में गिर गई तो उसे बचाने के लिए एक परिवार के 5 सदस्य सूखे कुएं में उतर गए, लेकिन जहरीली गैस चढ़ने से पांचों की मौत हो गई। बिल्ली को भी नहीं बचा पाए। लोगों ने पांचों के शवों को सूखे कुएं से बाहर निकाला।

बचाव दल ने छठे शख्स को रेस्क्यू किया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वह रस्सी के जरिए लटका हुआ था, क्योंकि वह कुएं में उतरे लोगों को देखने जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही बेहोश हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन विभाग में हड़कंप मच गया। अधिकारी आनन फानन में मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

 

पालतू बिल्ली गिर गई थी कुएं में

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं कुएं को बंद कराने पर प्रशासन के अधिकारी विचार कर रहे हैं। हादसे की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। हादसा महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के नेवासा ब्लॉक के वकाडी गांव में हुआ।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पीड़ित परिवार की बिल्ली बीती रात सूखे कुएं में गिर गई थी। उसे बचाने के लिए परिवार का एक सदस्य कुएं में उतरा, लेकिन जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आया तो परिवार के अन्य सदस्य उसे देखने के लिए नीचे उतरे। किसी तरह की कोई आवाज या हरकत नहीं होने पर अन्य परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई।

यह भी पढ़ें:धीरेंद्र शास्त्री को मारने की धमकी, फेसबुक पर फोटो-मैसेज पोस्ट, भड़के हिंदू संगठनों का थाने में बवाल

विज्ञापन

2 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शोर मचने पर आस-पड़ोस के लोग भी मौके पर जुट गए। मामले की सूचना पुलिस को और नगर निगम प्रशासन को दी गई। हादसे की जानकारी मिलते ही नेवासा पुलिस स्टेशन के थाना इंचार्ज धनंजय जाधव दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन के अधिकारी भी रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

कुएं में रेस्क्यू टीम पूरी सतर्कता के साथ उतरी तो पता चला कि आधे कुएं में एक शख्स 35 वर्षीय विजय माणिक काले लटका है। वह बेहोशी की हालत में है। उसे ऑक्सीजन मास्क पहनाकर ऊपर पहुंचाया गया। इसके बाद करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद पांचों शवों को निकाला गया। देररात एक बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:चुनाव परिणाम पर तोते की ‘भविष्यवाणी’! नेताजी आप ही जीतेंगे लोकसभा चुनाव, पुलिस ने मालिक को पहुंचाया जेल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola