Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव नवंबर में होने वाले हैं। इससे पहले श्रीकांत पांगारकर जालना में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए हैं। पांगारकर पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के आरोपी हैं, जो फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। शिवसेना ने उनको चुनाव प्रचार की कमान सौंपी है। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अर्जुन खोतकर ने कहा कि पांगारकर हमेशा से शिवसेना का हिस्सा थे।
पांगारकर को मिली नई जिम्मेदारी
जमानत पर बाहर श्रीकांत पांगारकर महाराष्ट्र के जालना विधानसभा क्षेत्र में सीएम शिंदे की जीत के लिए काम करेंगे। उनको यहां पर प्रचार की कमान दी गई है। अर्जुन खोतकर ने कहा कि उन्होंने कभी पार्टी नहीं छोड़ी ही नहीं थी, बस हमने उन्हें इस बार नई जिम्मेदारी दी है। वहीं, टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पंगारकर ने कहा कि ‘मैं हमेशा से शिवसेना का हिस्सा था जिसे मैंने पार्टी कभी छोड़ी ही नहीं थी।
ये भी पढ़ें: Maharashtra Election 2024: बीजेपी आज जारी करेगी 50 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट! MVA में 80 सीटों पर फंसा पेंच!
2009 और 2014 के विधानसभा चुनावों को लेकर कहा कि पांगारकर ने कहा कि शिवसेना के लिए उनकी यही जिम्मेदारी थी, लेकिन 2019 के चुनावों के दौरान मैं जेल में था, इसलिए मुझे जिम्मेदारी नहीं दी गई। अभी बाहर हूं तो पार्टी ने मुझे 2024 के विधानसभा चुनावों के लिए वही जिम्मेदारी दी है।
क्या है गौरी लंकेश मामला?
पत्रकार गौरी लंकेश की 5 सितंबर 2017 को बेंगलुरु में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में महाराष्ट्र की जांच एजेंसियों के साथ मिलकर कर्नाटक पुलिस कई की गिरफ्तारी की गई थी। इसी मामले में पांगारकर को अगस्त 2018 में गिरफ्तार किया गया था। 4 सितंबर को कर्नाटक हाईकोर्ट ने पंगारकर को जमानत दे दी थी।
जमानत मिलने वालों में बेलगावी से भरत कुरणे, शिवमोग्गा जिले के शिकारपुर से सुजीत कुमार और छत्रपति संभाजीनगर और सतारा से पांगारकर और सुधन्वा गोंधलेकर का नाम भी शामिल था।
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 hr agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
1 hr agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
2 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
3 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
3 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
4 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
5 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
6 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
7 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines