Maharashtra BJP first List may Out Today: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 को 1 महीने से भी कम बचे हैं। राज्य के दो बड़े गुट महायुति और महाविकास अघाड़ी (MVA) आमने-सामने हैं। ऐसे में सभी को महाराष्ट्र की 288 सीटों पर उम्मीदवारों का इंतजार है। खबरों की मानें तो बीजेपी के नेतृत्व वाली महायुति आज प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है। इस लिस्ट में 50 उम्मीदवारों के नाम शामिल होंगे। हालांकि MVA की पहली सूची को लेकर अभी तक कोई अपडेट सामने नहीं आया है।
महायुति की पहली लिस्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीजेपी ने बुधवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक की, जिसमें 110 प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगी है। इसी कड़ी में 50 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आज जारी की जा सकती है। यह लिस्ट दिल्ली से जारी होगी, जिसमें ज्यादातर नाम मौजूदा विधायकों के शामिल होंगे। वहीं कुछ सीटों पर कैंडिडेट बदलने के भी आसार हैं। खबरें तो यहां तक है कि कई मंत्रियों के भी टिकट काटे जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र सरकार को चुनाव आयोग से बड़ा झटका; आचार संहिता के उल्लंघन मामले में लिया गया बड़ा एक्शन
150 सीटों पर ठोंका दांव
महायुति के सीट बंटवारे की बात करें तो बीजेपी ने महाराष्ट्र की 288 सीटों में से 150 सीटों पर अपना दावा ठोका है। वहीं बाकी बचीं 138 सीटें शिंदे और अजीत पवार की पार्टी के हिस्से में जाएंगी। इस चुनाव में महायुति का मुख्यमंत्री चेहरा एक बार फिर से एकनाथ शिंद हो सकते हैं। हालांकि महायुति ने अभी तक इस पर कोई औपचारिक ऐलान नहीं किया है।
MVA का प्लान
महाविकास अघाड़ी (MVA) में सीट बंटवारे को लेकर कुछ जगहों पर पेंच फंसा है। हालांकि खबरों की मानें तो 288 विधानसभा सीटों में से 200 सीटों पर सहमति बन चुकी है। MVA गठबंधन में कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और एसपी शामिल है। एसपी के अध्यक्ष शरद पवार का कहना है कि MVA में सीट बंटवारे का फैसला पाटिल करेंगे। बता दें कि 20 अक्टूबर को कांग्रेस चुनाव समिति की बैठ होगी। इस बैठक में उम्मीदवारों की फाइनल सूची तैयार की जा सकती है।
यह भी पढ़ें- 70 साल बाद टूटी पाकिस्तान की अकड़! नवाज शरीफ बोले- भारत से रिश्ते सुधारने पर बात…
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
2 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
2 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
4 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
4 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
4 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
5 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
6 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
7 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
8 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines