Maharashtra CM Face Latest Update: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव अक्टूबर 2024 में होंगे। इससे पहले प्रदेश का मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा? इसे लेकर सियासत गरमाई हुई है। उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री के रूप में पेश किए जाने की अटकलों पर आज शरद पवार ने एक बयान देकर विराम लगा दिया।
शरद पवार ने उद्धव ठाकरे को महाविकास अघाडी (MVA) का मुख्यमंत्री चेहरा मानने से इनकार किया है। पवार ने सभी वामपंथी दलों को MVA में शामिल करने का भी आह्वान किया। साथ ही उन्होंने यह बताया कि अगर विधानसभा चुनाव 2024 जीते तो मुख्यमंत्री कैसे चुनेंगे? और यह फैसला कैसे लिया जाएगा कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा?
यह भी पढ़ें:BJP ने नीतीश कुमार को किया ‘नाराज’? डैमेज कंट्रोल में जुटे सम्राट चौधरी, देखें News24 की स्पेशल रिपोर्ट
शरद पवार ने मुख्यमंत्री चेहरे पर यह बयान दिया
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शिवसेना (UBT) में चर्चा है कि पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे को महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए महाविकास अघाडी (MVA) के मुख्यमंत्री पद के चेहरे के रूप में पेश किया जाना चाहिए। संजय राउत यह बयान देते हुए नजर आते हैं। वहीं NCP (सपा) प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को किसी एक व्यक्ति को मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में पेश करने के विचार को खारिज कर दिया।
कोल्हापुर में पत्रकारों से बातचीत में शरद पवार ने कहा कि हमारा गठबंधन ही हमारा सामूहिक चेहरा है। एक व्यक्ति हमारा मुख्यमंत्री पद का चेहरा नहीं बन सकता। सामूहिक नेतृत्व हमारा फॉर्मूला है। हमारे गठबंधन के तीनों सहयोगी मिलकर इसका निर्णय लेंगे।
मोदी विरोधी लोग MVA में होने चाहिए शामिल
वामपंथी दलों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करने वालों को महाविकास अघाडी में शामिल करने का आह्वान शरद पवार ने किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान, PWP (भारतीय किसान और श्रमिक पार्टी), आम आदमी पार्टी और कम्युनिस्ट पार्टियों ने हमारी मदद की।
हालांकि गठबंधन में 3 भागीदार हैं, लेकिन हमें इन सभी दलों को इसमें शामिल करना चाहिए। मोदी का विरोध करने वाले सभी लोगों को गठबंधन का हिस्सा बनना चाहिए। मुख्यमंत्री पद के चेहरे के बारे में जो भी निर्णय लिया जाना है, वह चर्चा के बाद और सभी को विश्वास में लेने के बाद लिया जाएगा।
संबंधित खबरें
दिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, रद्द की गईं 4 गाड़ियां
1 hr agoCBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
1 hr agoLIVE: तेलंगाना की छात्रा अमेरिका में लापता, माता-पिता ने सरकार से मांगी मदद
1 hr agoECI का एक और फैसला, दिल्ली समेत 7 राज्यों के लोगों को फिर मिलेगा ये मौका
1 hr agoदिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
10 hrs agoड्राफ्ट वोटर लिस्ट से मिसिंग वोटर दोबारा जुड़वा सकेंगे नाम, EC ने दी राहत
13 hrs agoरील की सनक! 'गेम' के बहाने आंखों पर बांधी पट्टी, फिर पेट्रोल छिड़क लगाई आग
14 hrs ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
14 hrs ago'दिवाली गिफ्ट्स के लेन-देन से...', बिगड़ते AQI पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
15 hrs agoCJI पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर SC सख्त; केरल कांग्रेस को अवमानना नोटिस जारी
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines