खून बहेगा, दंगे भड़केंगे अगर...Donald Trump ने क्यों दी यह धमकी? Joe Biden को बताया बेवकूफ

Donald Trump US President Election 2024: राष्ट्रपति चुनाव की सरगर्मियों के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने खुली धमकी देते हुए चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने राष्ट्र्रपति नहीं बनाने पर अंजाम भुगतने की धमकी देशवासियों को दी। साथ ही शरणार्थियों और जो बाइडेन के लिए भी बड़ी बात कही, जिसे सुनकर राष्ट्रपति के समर्थक भड़क सकते हैं।

Donald Trump

डोनाल्ड ट्रंप। (File Photo)

US President Election 2024 Update: अमेरिका को नवंबर 2024 में नया राष्ट्रपति मिल जाएगा। चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। वहीं इस बार डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडेन आमने-सामने हैं। रिपब्लिकन पार्टी और डेमोक्रेटिक पार्टी के बीच कांटे की टक्कर होगी। दोनों राष्ट्रपति पद के दावेदार हैं और खुद को प्रचारित करने के लिए काफी एक्टिव हैं।

विज्ञापन

शनिवार को डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के ओहायो स्टेट में एक चुनावी रैली को संबोधित किया और इस रैली में उन्होंने खुली धमकी दी। उन्होंने करीब 90 मिनट भाषण दिया और इस भाषण में उन्होंने जहां शरणार्थियों को जानवर बताया, वहीं जो बाइडेन को बेवकूफ राष्ट्रपति कहा। अमेरिका के लोगों को धमकाते हुए उन्हें राष्ट्रपति चुनने के लिए वे  बाध्य करते दिखे।

विज्ञापन

ट्रंप ने क्या कहा और बाइडेन ने क्या रिएक्ट किया?

डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा कि अगर मैं इस बार राष्ट्रपति नहीं बना तो दंगे भड़केंगे। अगर मैं राष्ट्रपति चुनाव नहीं जीता तो खूनखराबा होगा। रक्त  की नदियां बहेंगी। अगर वे चुनाव हार गए तो उन्हें नहीं लगता कि अगली बार अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होंगे। ट्रंप के मुंह से ऐसे शब्द सुनकर जो बाइडेन भड़क गए।

विज्ञापन

Joe Biden ने ट्रंप के रक्तपात वाले बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने ट्रंप को 2020 में मतपेटी में हारा हुआ वोट बताया, जिसे राजनीतिक हिंसा भड़काना और बदला लेना आता है। अमेरिकी के लोग उन्हें नवंबर में होने वाले चुनाव में करारी शिकस्त देकर सबक सिखाएंगे।

विज्ञापन

ट्रंप ने और क्या-क्या कहा?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दरअसल ट्रंप के खूनखराबे वाले बयान का मतलब यह था कि उनके राष्ट्रपति बनते ही चीन की खैर नहीं होगा। वह अमेरिका में अपनी कोई कार नहीं बेच पाएगा। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, ट्रंप ने कहा कि शरणार्थी इंसान नहीं होते। विदेश जेलों में कैद नौजवानों को रिहा करके अमेरिका भेज रहे हैं।

ट्रंप ने कहा कि मैं नहीं जानता कि अमेरिको के लोग उन्हें क्या कहते हैं, लेकिन मुझे तो वे इंसान नहीं जानवर लगते हैं। जो बाइडेन तो स्टूपिड प्रेसिडेंट है। अमेरिका का सबसे खराब राष्ट्रपति है, पता नहीं लोगों ने उसे कैसे चुन लिया? मुझे राष्ट्रपति चुनो, चीन का अमेरिका में नाम तक नहीं लिया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ