Maha Kumbh पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, संगम में लगाई 11 डुबकी

Akhilesh Yadav In Maha Kumbh : समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने प्रयागराज पहुंचकर संगम में डुबकी लगाई है।

Akhilesh Yadav (2)

Maha Kumbh : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रयागराज पहुंचकर संगम में डुबकी लगाई है। अखिलेश यादव जब एयरपोर्ट पर पहुंचे तो वहां भारी संख्या में कार्यकर्ताओं की भीड़ थी। यहां से वह सीधे मेला क्षेत्र पहुंचे।

विज्ञापन

संगम तट पर अखिलेश यादव ने स्न्नान किया, कहा जा रहा कि इसके बाद वह समाजवादी पार्टी के शिविर में भी जा सकते हैं। सपा अध्‍यक्ष कई संत महात्‍माओं के पंडाल में भी जाने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन

संगम में स्नान करने के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे आज मौका मिला, महाकुंभ में स्नान करके जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि कुंभ नकारात्मक राजनीति की जगह नहीं है, यहां सकारात्मक संदेश जाना चाहिए। लोग यहां अपनी आस्था से खुद आते हैं। जिस दिन मैंने हरिद्वार में डुबकी लगाई, उस दिन भी एक त्योहार ही था। आज, मुझे यहां पवित्र स्नान करने का अवसर मिला।

विज्ञापन

वहीं अखिलेश यादव के प्रयागराज जाने और संगम में डुबकी लगाने पर भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने तंज कसा है। राकेश त्रिपाठी ने कहा कि उम्मीद है कि डुबकी लगाने के बाद अखिलेश यादव का चित्त शांत हो जाएगा। गंगा जी में स्नान करने के बाद उनके मन को शांति मिल सकती है। वह रोज कुंभ को लेकर छूट फैला रहे थे। उम्मीद है कि वह छूठ बोलना और लोगों को डराना बंद कर देंगे। उम्मीद है कि कुंभ की व्यवस्थाओं की तारीफ में दो शब्द जरूर लिखेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ