इंदौर: मध्यप्रदेश में स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले इंदौर जिले के महू स्थित एक गांव में देसी बम (विस्फोटक पदार्थ) से हमला का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस हमले में एक ग्रामीण की मौत की अपुष्ट खबर हैं, वहीं एक दर्जन लोग घायल बताए जाते हैं। सभी घायलों को उपचारार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
छावनी में तब्दील हुआ गांव

गांव में तनाव का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के अधिकारी भारी बल के साथ गांव पहुंचे। बताया जाता है कि गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। किस बात को लेकर विवाद हुआ और घायलों के नाम के बारे में पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
भीड़ वाली जगह पर फेंका था विस्फोटक

जानकारी के अनुसार जिले के महू के बेरछा गांव में दो पक्षों में बड़ा विवाद हो गया। इसमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जाते हैं। विवाद में एक की मौत की खबर भी सामने आई है। बताया जाता है कि झगड़ा देर रात हुआ है जिसमें एक युवक ने भीड़ वाली जगह पर विस्फोटक पदार्थ फेंक दिया। जोरदार विस्फोट होने से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

इस घटना के बाद गांव में अफरा तफरी मच गई। सभी घायलों का एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार जारी है। मामला बढगोंदा थाना क्षेत्र का बताया जाता है। घटना की जानकारी के बाद एसपी समेत भारी पुलिस बल देररात मौके पर पहुंचा था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ