विपिन श्रीवास्तव: मध्यप्रदेश में लंपी वायरस तेजी के साथ फैल रहा है। यहां कुल 10 जिलों में वायरस का अटैक है। जिसके बाद सावधानी बरतते हुए प्रशासन ने 4 जिलों में धारा 144 लगा दी है। लोग एक जगह पर भीड़ नहीं लगा सकते। इतना ही नहीं लंबी के खौफ के चलते ग्रामीणों ने गौवंश को वायरस से बचाने कर के अब टोने टोटके तक शुरू कर दिए हैं।
अभी पढ़ें – बिहार: बेगूसराय में बाइक सवार बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत, 10 घायल
जानकारी के मुताबिक रतलाम, नीमच, बैतूल, मंदसौर उज्जैन, इंदौर, धार, खंडवा और बुरहानपुर में लंपी वायरस मिला है। 10 जिलों में 16 पशुओं की मौत हो चुकी है। इसके अलावा क़रीब 2170 पशु वायरल की चपेट में आ चुके हैं। राजस्थान से सटे मध्यप्रदेश के जिलों में लंपी वायरल तेजी से फैलता जा रहा है। यही वजह है कि मंदसौर, नीमच, बुरहानपुर और बैतूल जिले में धारा 144 लगा दी गई है।
इसके अलावा मंदसौर जिले 150 गांवों में 300 से अधिक गायों में लंपी वायरस के लक्षण देखने को मिल रहे है। जबकि 2 गायों की मृत्यु हो चुकी है। स्थिति यह है की अब शहर में भी कुछ गाय वायरस से पीड़ित दिखने लगी है। वायरस के बढ़ते प्रकोप पर रोकथाम को लेकर मंदसौर डीएम ने जिले में धारा 144 लगाकर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर दिए है। आदेश में जिले में लगने वाले पशु हाट बाजारों पर रोक लगा दी गई है। वही राजस्थान से गायों का परिवहन करना भी प्रतिबंधित कर दिया गया है।
अभी पढ़ें – PM मोदी को AAP ने लिखी चिट्ठी, नोएडा को दिल्ली का हिस्सा बनाने की मांग की, डिमांड की वजह भी बताई
लंबी वायरस का खौफ इतना है कि लोग आम टोने टोटके भी इस्तेमाल करने लगे हैं। रात के वक्त गांव वाले हाथों में मशाल लेकर जुलूस निकल रहे हैं। हाथों में जलती हुई लकड़ी लेकर पूरे इलाके का चक्कर लगाते है। मान्यता है कि जब कभी पशुओं पर ऐसे किसी वायरस का अटैक होता है तो मशाल जुलूस निकालने से बीमारी गांव में प्रवेश नहीं करती और जानवर सुरक्षित रहते है। कुछ ऐसा ही टोटका मंदसौर में के ग्रामीण इलाकों में देखा जा रहा है, ग्रामीण हाथ में जलती मशाल लेकर गांव की गलियों में घूमते हुए जोर जोर से चिल्लाते है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
LIVE: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की आज रायपुर कोर्ट में पेशी
1 hr agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
1 hr agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
1 hr agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
8 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
8 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
9 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
11 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
12 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
14 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines