बिहार: बेगूसराय में बाइक सवार बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत, 10 घायल

Firing In Begusarai

पटना: बिहार के बेगूसराय में एक साथ 11 लोगों को गोली मारने की खबर है। वारदात में एक युवक की मौत हो गई है जबकि 10 अन्य घायल हैं। जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार दो बदमाशों ने घूम-घूम कर अलग-अलग जगहों पर फायरिंग कर 11 लोगों को घायल कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल, बाइक सवारों के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। सूचना के बाद पुलिस बाइक सवारों की तलाश में जुट गई है। फायरिंग के कारणों के बारे में भी पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। फिलहाल, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए बाइक सवार बदमाशों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

आधे दर्जन जगहों पर बदमाशों ने की फायरिंग

बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो बदमाशों ने आधे दर्जन जगहों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। वारदात में घायल सभी लोगों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि बाइक सवार दो बदमाशों ने एनएच 28 और 31 पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। बदमाशों को पकड़ने के लिए पूरे जिले में नाकेबंदी की गई है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सबसे पहले बाइक सवार बदमाशों ने तेघरा अनुमंडल के एनएच-28 पर तीन जगहों पर फायरिंग की। इसके बाद एनएच 28 पर ही बगराहा डीह में फायरिंग की। यहां बदमाशों की गोलियों के शिकार चंदन कुमार की इस घटना में मौत हो गई।

बदमाशों ने चकिया थाना क्षेत्र के मल्हीपुर चौक पर भी फायरिंग की। यहां एक मछली विक्रेता गोली लगने से घायल हो गया। मछली दुकान पर खरीदारी कर रहे दो लोगों को भी गोली लगी है।

विज्ञापन

भाजपा ने बिहार सरकार पर साधा निशाना

वारदात की सूचना के बाद स्थानीय भाजपा नेता रजनीश कुमार ने घायलों से अस्पताल में मुलाकात कर उनका हाल जाना। इस दौरान उन्होंने बिहार सरकार पर भी जमकर हमला बोला। रजनीश कुमार ने कहा कि जिले में कानून का राज खत्म हो चुका है। बदमाशों में कानून का भय खत्म हो गया है। अपराधी दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस-प्रशासन के लोग हाथ पर हाथ धरे बैठे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ