MP Assembly Elections 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के सिवनी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए विरोधी दल कांग्रेस की जमकर आलोचना की। इसके साथ ही उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान किए गए काम और अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि बच्चे भूखे न सो जाएं इसके लिए मैं जागता रहता था। कोरोना काल में 80 करोड़ लोगों को हमने गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त राशन देने की योजना चलाई। एमपी में करीब 5 करोड़ हमारे परिवारजन के घरों में ये मुफ्त राशन पहुंचा और उनका चूल्हा नहीं बुझा।
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि वैसे तो यह योजना दिसंबर में पूरी हो रही है, लेकिन मैं गरीबी के दर्द को महसूस करता हूं। इसलिए दिसंबर में जब योजना पूरी होगी, मेरा निश्चय है कि आने वाले 5 वर्षों के लिए एकबार फिर से हम मुफ्त राशन की गारंटी देंगे। केंद्र सरकार इसपर लाखों करोड़ रुपये खर्च करने वाली है।
बीजेपी सरकार में घोटाले नहीं होते-पीएम मोदी
पीएम ने कहा कि कांग्रेस का हर घोटाला लाखों करोड़ का हुआ करता था। बीजेपी सरकार में घोटाले नहीं होते। हमनें गरीब के हक का जो पैसा बचाया है, वह गरीब के राशन पर खर्च हो रहा है। घोटालेबाज कांग्रेस सरकार और बीजेपी सरकार में यही सबसे बड़ा अंतर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बीते दशकों में भारत की आजादी का सारा श्रेय सिर्फ एक ही परिवार के नाम कर दिया। कांग्रेस के लिए अपने एक परिवार से बड़ा कोई है ही नहीं।
कांग्रेस के मुंह में आदिवासी शब्द शोभा नहीं देता-पीएम
पीएम ने कहा कि जहां कांग्रेस सरकार में रहती है वहां सरकारी योजनाएं और रास्ते उसी परिवार के नाम कर दी जाती है। यहां तक की एमपी के घोषणापत्र में भी वही परिवार दिखाई देता है। हर गरीब आदिवासी मेरा परिवारजन है। बीजेपी ने आदिवासी समाज के विकास के लिए अलग मंत्रालय और अलग बजट बनाया। आजकल कांग्रेस के एक नेता आदिवासियों के बीच जाकर झूठ फैलाने की फैक्ट्री खोल रहे हैं। कांग्रेस वालों के मुंह में आदिवासी शब्द शोभा नहीं देता है। क्या यह आदिवासी समाज बीजेपी सरकार बनने के बाद आया क्या।
संबंधित खबरें
बीजेपी के पूर्व केबिनेट मंत्री का सरकार पर हमला, बेरोजगारी को लेकर उठाए सवाल
3 hrs agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, राजदूत को किया तलब; फीरोजपुर घटना पर दिया करारा जवाब
4 hrs agoरूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, युद्ध रुकवाने के लिए मध्यस्थता का दिया ऑफर
5 hrs agoसंसदीय स्थायी समितियों का पुनर्गठन; शशि थरूर फिर से बने विदेश मामलों के प्रमुख, चन्नी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
6 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
6 hrs agoभारत को हर साल चाहिए 36-40 फाइटर जेट… एयरफोर्स चीफ एपी सिंह की चिंता की क्या है वजह?
8 hrs ago'हमें गर्व है', स्मित मच्छार से अस्पताल में मिले UAE के डिप्टी पीएम, जानिए अब कैसी है भारतीय कैप्टन की तबीयत
9 hrs agoओडिशा सरकार ने जारी की WII-अदाणी फाउंडेशन की ऑलिव रिडले कछुओं पर स्टडी, सामने आईं अहम जानकारियां
10 hrs agoExplainer: क्या है मच्छार जाति का इतिहास और मतलब? कहां से आए इसके लोग, कैसे बना सरनेम
12 hrs ago'ओमानी पायलट ने कुल्हाड़ी से किया था स्मित मच्छार पर हमला', UAE ने दी फ्लाईदुबई 'आतंकी घटना' की डिटेल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines